रोहित शर्मा ट्रेनिंग सेशन के दौरान (Photo Credit - MI Twitter)आईपीएल 2022 (IPL) के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टीम की तैयारियों को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस ने जमकर अपनी तैयारी की है और इसमें कोई कोर-कसर बाकी नहीं रहा है।रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। इस टीम ने सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल का टाइटल अपने नाम किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने काफी सफलता हासिल की। मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन दूसरा मुकाबला खेलेगी। पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई और केकेआर के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई की टीम इस बार भी टाइटल जीतना चाहेगी।हमारे लिए ये सीजन नई तरह की चुनौती होगी - रोहित शर्मासीजन के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में रोहित शर्मा ने फैंस को संदेश दिया। उन्होंने नए सीजन के बारे में बात की। रोहित शर्मा ने कहा,पलटन, आप कैसे हैं। हम नए सीजन के साथ वापस आ गए हैं। हमारी टीम नई है जिसमें कई सारे नए चेहरे हैं। ये एक अलग तरह की चुनौती है। हम टूर्नामेंट को लेकर उत्साहित हैं और तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी है। View this post on Instagram Instagram Postइससे पहले पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा था कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भले ही मुंबई इंडियंस ने कई बार आईपीएल का खिताब जीता हो लेकिन उन्होंने टीम के लिए ज्यादा रन नहीं बनाए हैं। आकाश चोपड़ा के मुताबिक रोहित शर्मा का ज्यादा रन नहीं बनाना मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का विषय है। उनके मुताबिक इस आईपीएल सीजन मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।