IPL 2022 - MI vs CSK हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
चेन्नई सुपर किंग्स टीम (Photo Credit - IPLT20)
चेन्नई सुपर किंग्स टीम (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2021 (IPL) का 33वां मुकाबला काफी जबरदस्त हो सकता है। आईपीएल की दो सबसे सफल टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है। शाम 7:30 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच मैच खेला जाएगा जिसका इंतजार हर फैंस को बेसब्री से रहता है।

Ad

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हमेशा से ही काफी तगड़ी राइवलरी रही है। दोनों टीमों के बीच कुल मिलाकर 9 आईपीएल ट्रॉफी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 और मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। दोनों ही टीमें एक दूसरे के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करना चाहती हैं।

हालांकि आईपीएल के 15वें सीजन में दोनों ही टीमों की शुरुआत काफी खराब हुई है। मुंबई इंडियंस को 6 मैचों में लगातार 6 हार का सामना करना पड़ा है, वहीं सीएसके भी 6 में से सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है। इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले से पहले हम आपको हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

MI vs CSK हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.मुंबई इंडियंस की टीम हेड टू हेड रिकॉर्ड में चेन्नई सुपर किंग्स से आगे है। उन्होंने 19 और सीएसके ने 13 मुकाबले जीते हैं।

2.मुंबई इंडियंस के खिलाफ एम एस धोनी सबसे अधिक 37 मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। धोनी ने इन मैचों की 32 पारियों में 32.47 की औसत के साथ 682 रन बनाए हैं।

3. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ खेले 29 मैचों में लगभग 29 की औसत के साथ 752 रन बनाए हैं। रोहित ने चेन्नई के खिलाफ 87 के सर्वोच्च स्कोर के साथ सात अर्धशतक लगाए हैं।

4.गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ काफी सफलता हासिल की है।

5.मुंबई इंडियंस की तरफ से सीएसके के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने 12 मैचों में 11 विकेट लिए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications