वीरेंदर सहवाग ने धोनी को लेकर दिया अनोखा बयान, ट्विटर पर माही के लिए आई बाढ़

महेंद्र सिंह धोनी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की
महेंद्र सिंह धोनी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का खराब प्रदर्शन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ मैच में भी जारी रहा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुकाबले को 3 विकेट से जीत लिया। पहले खेलते हुए मुंबई ने 155 रन बनाए और चेन्नई ने 156 रन बनाते हुए अंतिम गेंद पर मैच जीत लिया।

Ad

महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच को फिनिश कर दिया। उन्होंने 13 गेंद में नाबाद 28 रन बनाए। अंतिम ओवर की चार गेंदों में चेन्नई को 16 रन की दरकार थी और माही ने मुकाबले को खत्म कर दिया। उन्होंने जयदेव उनादकट की गेंद पर चौका जड़ते हुए इस मैच को जीत लिया। वीरेंदर सहवाग ने धोनी को लेकर अनोखा बयान दिया। इसके अलावा भी ट्विटर पर फैन्स की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं आई।

Ad
Ad

(धोनी ने स्टाइल में मैच खत्म किया)

Ad
Ad
Ad

(कम से कम एक फिनिश का हम इंतजार कर रहे थे)

Ad
Ad

(आप लीजेंड हो महेंद्र सिंह धोनी)

Ad

(धोनी से बेहतर दबाव कोई नहीं झेल सकता)

Ad

(मुझे 2016 में लेकर जाने के लिए धन्यवाद धोनी)

Ad
Ad

(धोनी ने यह कर दिया और मुंबई अब लगातार 7 मैचों में हार चुकी है)

Ad

चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और मुंबई इंडियंस की टीम के ओपनर बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। यहाँ से चेन्नई ने मैच में मुंबई के ऊपर दबाव बनाया और बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। मुंबई के मुख्य बल्लेबाज टिक नहीं पाए। तिलक वर्मा ने फिफ्टी जमाते हुए टीम का स्कोर 155 रनों तक पहुँचाया। जवाब में खेलते हुए चेन्नई ने माही के कारण अंतिम गेंद पर जीत हासिल की। धोनी ने उनादकट की गेंदों को निशाना बनाया और अंतिम चार गेंदों पर 16 रन लेते हुए मुंबई को मैच हरा दिया। इस तरह के खेल को लेकर धोनी के फैन्स काफी खुश दिखाई दिए। हर कोई माही को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा करता दिखा।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications