IPL 2022 - MI vs DC हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
MI vs DC (Photo Credit - IPLT20)
MI vs DC (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 69वें मैच में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से होगा। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। आईपीएल 2022 के प्लेऑफ की रेस से मुंबई इंडियंस की टीम बाहर हो चुकी है और ऐसे में ये मुकाबला उनके लिए केवल औपचारिकता है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये मैच काफी अहम है।

Ad

आईपीएल के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक 13 मैचों में 7 जीत दर्ज की है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उनका यह मैच जीतना हार-हाल में जरूरी है। अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम हारती है तो उनकी जगह आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं मुंबई इंडियंस की अगर बात करें तो इस साल उन्होंने 13 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं और उनका आखिरी स्थान पर रहना लगभग तय है।

इस मैच से पहले हम आपको दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़ों के बारे में बताते हैं।

MI vs DC हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.हेड टू हेड आंकड़ों की अगर बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक हुए मुकाबलों में कांटे की टक्कर रही है। मुंबई इंडियंस ने 16 और दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

2. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 13 मैचों में 333 रन बनाए हैं।

3. मुंबई इंडियंस के वर्तमान प्लेयर्स में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके कप्तान रोहित शर्मा ने 31 मैचों में सबसे ज्यादा 910 रन बनाए हैं।

4. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ एनरिक नॉर्ट्जे ने 5 मैचों में 5 विकेट लिए हैं।

5. मुंबई इंडियंस की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और 18 मैचों में 20 विकेट लिए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications