दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख खिलाड़ी की वापसी, मुंबई इंडियंस में दो बदलाव

MI vs DC, IPL 2022 (Photo - IPL)
MI vs DC, IPL 2022 (Photo - IPL)

IPL 2022 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ (MI vs DC) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और टीम में ट्रिस्टन स्टब्स एवं संजय यादव की जगह डेवाल्ड ब्रेविस एवं ऋतिक शौक़ीन की वापसी हुई। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में ललित यादव की जगह पृथ्वी शॉ की वापसी हुई।

आईपीएल 2022 में दोनों टीमों के बीच 27 मार्च को मैच खेला गया था, जिसमें Delhi Capitals ने Mumbai Indians को 4 विकेट से हराया था। 15वें सीजन में DC ने अभी तक 13 मैचों में 7 जीत दर्ज की है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उनका यह मैच जीतना जरूरी है, वहीं MI ने 13 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं और उनका आखिरी स्थान पर रहना लगभग तय है।

MI vs DC के बीच मैच के लिए प्लेइंग XI

Mumbai Indians

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, राइली मेरेडिथ, ऋतिक शौक़ीन, जसप्रीत बुमराह और मयंक मारकंडे

Delhi Capitals

ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, सरफ़राज़ खान, मिचेल मार्श, रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे

IPL 2022 Schedule

Quick Links

Edited by Prashant