IPL 2022, MI vs LSG: 26वें मैच का प्रीव्यू, सीधा प्रसारण, पिच और मौसम की जानकारी

रोहित शर्मा की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई
रोहित शर्मा की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई

आईपीएल (IPL) में शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। सीजन का 26वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दोपहर को यह मैच खेला जाना है। मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में अब तक कुछ भी सही घटित नहीं हुआ है। उन्हें पहली जीत का इन्तजार है। अब तक खेले गए पांच मैचों में मुंबई इंडियंस को पराजय का सामना करना पड़ा है।

Ad

पिछले मैच में मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स से हार गई थी। मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी उस मैच में खास नहीं रही थी। हालांकि बैटिंग पिछले कुछ मैचों की तुलना में अच्छी रही थी। ऐसे में लखनऊ के खिलाफ मैच में भी बेहतरीन बैटिंग की उम्मीद इस टीम से की जानी चाहिए। लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस की तुलना में अच्छा रहा है। लखनऊ ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है। दो बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। तुलनात्मक दृष्टिकोण से देखा जाए तो मुंबई इंडियंस की टीम थोड़ी कमजोर नज़र आ रही है। ऐसे में मुंबई को अलग रणनीति के अलावा हर विभाग में धाकड़ खेल का प्रदर्शन करना होगा।

संभावित एकदश

Mumbai Indians

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड, डेवाल्ड ब्रेविस, टाइमल मिल्स, बेसिल थंपी, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और जयदेव उनादकट

Lucknow Super Giants

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हूडा, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, आयुष बदोनी, जेसन होल्डर, आवेश खान, रवि बिश्नोई, एंड्रू टाई

पिच और मौसम की जानकारी

ब्रेबोर्न स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सही रहेगा। बाद में बैटिंग करने वाली टीम पिच के बर्ताव से परिचित होगी। बाद में खेलते हुए लक्ष्य को हासिल करना आसान रहेगा। 180 से ज्यादा का स्कोर चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर होगी। इसे स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications