धोनी ऐसा करने वाले महज दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) टी20 प्रारूप में अपना 350वां मैच खेलने का आंकड़ा प्राप्त करने में सफल रहे। वह पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान में उतरते ही इस उपलब्धि को हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले एकमात्र दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के नाम टी20 क्रिकेट में 372 मुकाबले हैं और दूसरे स्थान पर धोनी का नाम आता है। इस लिस्ट में तीसरे नम्बर पर सुरेश रैना हैं। रैना ने 336 मैच खेले हैं। दिनेश कार्तिक ने 329 और विराट कोहली ने 328 टी20 मुकाबले खेले हैं।Chennai Super Kings@ChennaiIPLTHA7A Action - ! Here's to many more!#CSKvPBKS #Yellove #WhistlePodu 🦁7:32 AM · Apr 3, 20223009570THA7A Action - 3⃣5⃣0⃣! Here's to many more!😍#CSKvPBKS #Yellove #WhistlePodu 🦁💛 https://t.co/P0LAgCitZGसुरेश रैना इस आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं। उनको किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। ऐसे में धोनी को पीछे छोड़ना फ़िलहाल आसान नहीं दिख रहा। कार्तिक और कोहली उनसे काफी पीछे हैं। टी20 क्रिकेट में धोनी ने 7000 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। इस सीजन धोनी चेन्नई के लिए बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। कप्तानी उन्होंने पहले छोड़ दी थी। रविन्द्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया है। धोनी और जडेजा के अलावा सुरेश रैना ने भी चेन्नई की कप्तानी की है। अन्य किसी भी खिलाड़ी को चेन्नई की कप्तानी करने का मौका नहीं मिला है।पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पंजाब के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 60 रनों की पारी खेली। पंजाब ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 180 रनों का बड़ा स्कोर हासिल किया।