एम एस धोनी ने बताया कि कप्तानी मिलने के बाद जडेजा क्यों अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे

रविंद्र जडेजा और एम एस धोनी (Photo Credit - IPLT20)
रविंद्र जडेजा और एम एस धोनी (Photo Credit - IPLT20)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) ने बताया कि रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) क्यों कप्तान बनने के बाद अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कहा कि कप्तानी की वजह से जडेजा के ऊपर काफी दबाव आ गया। उन्हें पता था कि एक ना एक दिन उनके ऊपर ये जिम्मेदारी जरूर आएगी।

Ad

आईपीएल 2022 के आगाज से पहले एम एस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी और उनकी जगह रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। हालांकि उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा। टीम को 8 में से 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और केवल 2 ही मैचों में जीत मिली। वहीं खुद रविंद्र जडेजा का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा। यही वजह रही कि उन्होंने कप्तानी छोड़ दी और दोबारा एम एस धोनी को कप्तान बनाया गया।

कप्तानी मिलने के बाद जडेजा के ऊपर दबाव आ गया था - एम एस धोनी

धोनी के कप्तान बनते ही चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। इस जीत के बाद एम एस धोनी ने जडेजा की कप्तानी और उसके दबाव को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

जब एक बार आप कप्तान बन जाते हैं तो फिर काफी ज्यादा चीजें करनी पड़ती हैं। कप्तानी मिलने के बाद जडेजा के दिमाग पर भी असर पड़ा। मेरे हिसाब से कप्तानी की वजह से वो अपनी तैयारी सही तरह से नहीं कर पाए और उसका असर उनके परफॉर्मेंस पर दिखा। जब आप कप्तान होते हैं तो अहम लम्हों पर वो फैसले लेने होते हैं और जिम्मेदारी लेनी होती है। जब आप कप्तान होते हैं तो फिर कई सारी चीजों का ख्याल रखना होता है, जिसमें आपका अपना गेम भी होता है। कप्तानी मिलने के बाद जडेजा की फील्डिंग पर भी उसका असर देखने को मिला।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications