मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी में इस बार गहराई की कमी है, पूर्व क्रिकेटर का बयान

Nitesh
मुंबई इंडियंस के पास इस बार दो अहम खिलाड़ी नहीं हैं (Photo Credit - MI Twitter)
मुंबई इंडियंस के पास इस बार दो अहम खिलाड़ी नहीं हैं (Photo Credit - MI Twitter)

आईपीएल 2022 (IPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की बल्लेबाजी को लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी में इस बार थोड़ा गहराई कम है। उनके मुताबिक इस बार मुंबई को पांड्या ब्रादर्स यानि हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या की कमी काफी खलेगी।

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है। ये मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा। इन दोनों ही टीमों के स्क्वॉड पर नजर डालेंगे तो आपको पिछले सीजन में खेलने वाले कई प्रमुख खिलाड़ियों की कमी महसूस होगी लेकिन उनके स्थान पर आये खिलाड़ी भी टी20 प्रारूप में माहिर हैं।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी में उतनी गहराई नहीं है - आकाश चोपड़ा

इस मुकाबले को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि इस बार मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी में उतनी गहराई नहीं है। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा "मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी में इस बार गहराई की कमी लग रही है। सबसे अहम बात ये है कि इस बार टीम में ज्यादा मल्टी-टैलेंटेड प्लेयर्स नहीं हैं। इससे पहले तक उनके पास हार्दिक, क्रुणाल और पोलार्ड लगातार बल्लेबाजी क्रम में थे। रोहित शर्मा और इशान किशन ओपन करेंगे लेकिन सूर्यकुमार यादव पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ये एक बड़ा इश्यू है। मुझे लग रहा है कि तिलक वर्मा को इस मैच में मौका मिल सकता है।"

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को ही मुंबई इंडियंस का कैंप ज्वॉइन किया है। इससे पहले तक वो एनसीए में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। ऐसे में उनका जल्द से जल्द टीम से जुड़ना मुंबई इंडियंस के लिए काफी अहम है।

Quick Links

Edited by Nitesh
App download animated image Get the free App now