मुंबई इंडियंस टीम पर हुई कार्रवाई (Photo Credit - IPLT20)आईपीएल 2022 (IPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खराब परफॉर्मेंस का सिलसिला लगातार जारी है। टीम को बुधवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) से भी हार का सामना करना पड़ा। ये इस सीजन टीम की पांचवी हार है। टीम को हार तो मिली ही साथ ही में बड़ी कार्रवाई भी उनके ऊपर की गई। स्लो ओवर रेट के लिए मुंबई इंडियंस टीम पर बड़ा जुर्माना लगाया गया।टूर्नामेंट में ये दूसरी बार है जब मुंबई इंडियंस को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। इससे पहले भी टीम से एक बार ये गलती हो चुकी है। इसी वजह से इस बार कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया और प्लेइंग इलेवन में शामिल बाकी खिलाड़ियों पर छह लाख या फिर उनके मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया।Sportskeeda@SportskeedaJUST INMI have been fined for the second time for maintaining a slow over-rate in their match against PBKS Rohit Sharma was fined INR 24 lakhs whereas the other ten players were fined INR 6 lakhs or 25% of their match fee, whichever was lower.📸 IPL#IPL2022 #MIvPBKS12:58 PM · Apr 14, 2022558🚨JUST IN🚨MI have been fined for the second time for maintaining a slow over-rate in their match against PBKS 💥Rohit Sharma was fined INR 24 lakhs whereas the other ten players were fined INR 6 lakhs or 25% of their match fee, whichever was lower.📸 IPL#IPL2022 #MIvPBKS https://t.co/ubHVVBUuzLइससे पहले 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के बाद भी रोहित शर्मा के ऊपर स्लो ओवर रेट को लेकर कार्रवाई की गई थी। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर 12 लाख रूपये का फाइन लगाया गया था। मुंबई की टीम निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाई थी।मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स से मिली हारअगर हम इस मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले खेलते हुए पंजाब किंग्स ने शिखर धवन और मयंक अग्रवाल के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 198/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 186/9 का स्कोर ही बना सकी। पंजाब किंग्स की तरफ से ओडियन स्मिथ ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। उनके अलावा कगिसो रबाडा ने दो और वैभव अरोड़ा ने एक विकेट लिया। इस हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर ही रहेगी।