मुंबई इंडियंस ने अपने पुराने खिलाड़ी को टीम में शामिल किया, प्लेइंग इलेवन में खेल सकता है

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस साल अच्छा नहीं रहा है
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस साल अच्छा नहीं रहा है

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल (IPL) के आगामी मैचों के लिए धवल कुलकर्णी (Dhawal Kulkarni) को टीम में शामिल किया है। यहाँ बताया ज़रूरी है कि कुलकर्णी अब तक कमेंट्री टीम का हिस्सा थे, वह मुंबई के लिए पहले खेल चुके हैं। इस सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खराब रहा है। गेंदबाजी में टीम के गेंदबाज उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

Ad

पांच बार के चैंपियन का इस साल निराशाजनक अभियान रहा है और अब भी वे अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। उनके गेंदबाजी संयोजन की बात आती है तो उन्होंने संघर्ष किया है। मुंबई ने अब धवल कुलकर्णी की ओर रुख किया है। अब तक उनको कमेंट्री करते देखा गया था।

यह देखना बाकी है कि कुलकर्णी को टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिल पाती है या नहीं। रोहित शर्मा एंड कंपनी ने तेज गेंदबाज की भूमिका के लिए जयदेव उनादकट और बेसिल थम्पी को आजमाया है। हालांकि वे एक महत्वपूर्ण प्रभाव डालने में सफल नहीं हुए हैं। हर मैच में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी फ्लॉप रही है। कुछ मौकों पर बल्लेबाजों ने भी निराश किया है।

खबरों के अनुसार धवल कुलकर्णी मुंबई इंडियंस के बायो बबल में शामिल हो गए हैं। जल्दी ही वे टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं। कुलकर्णी ने आईपीएल में कुल 92 मुकाबले खेले हैं और 86 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में धवल कुलकर्णी अनसोल्ड रहे थे। इसके बाद वह इस लीग में कमेंट्री कर रहे थे।

हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम इस साल प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई है। अब तक खेले गए सभी मैचों में मुंबई इंडियंस को पराजय का सामना करना पड़ा है। देखना होगा कि अगले मैच में उनको पहली जीत दर्ज करने का मौका मिलता है या नहीं। मुंबई इंडियंस को अगले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरना है। यह मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications