लगातार पांचवीं हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर आया बड़ा बयान

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम को 5वीं हार मिली (Photo Credit - IPLT20)
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम को 5वीं हार मिली (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2022 (IPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की लगातार पांचवीं हार को लेकर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर ग्रीम स्वान (Graeme Swann) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मुंबई इंडियंस की हार के लिए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। उनके मुताबिक मुंबई के गेंदबाजों का कॉन्फिडेंस हिला हुआ है और इसमें रोहित शर्मा की कप्तानी का कोई दोष नहीं है।

Ad

पंजाब किंग्स ने पुणे में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले खेलते हुए पंजाब किंग्स ने शिखर धवन और मयंक अग्रवाल के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 198/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 186/9 का स्कोर ही बना सकी। इस हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर ही रहेगी। । पंजाब किंग्स की तरफ से ओडियन स्मिथ ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। उनके अलावा कगिसो रबाडा ने दो और वैभव अरोड़ा ने एक विकेट लिया।

रोहित शर्मा की कप्तानी में कोई कमी नहीं है - ग्रीम स्वान

ग्रीम स्वान के मुताबिक मिडिल ओवर्स में जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त गेंदबाजी की लेकिन उनके अलावा बाकी गेंदबाजों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। यही वजह रही कि पंजाब किंग्स ने एक बड़ा स्कोर बना दिया। उन्होंने कहा,

रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठाना सही नहीं है। मैं इससे सहमत नहीं हूं। मेरे हिसाब से मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने खराब गेंदबाजी की। जब तक जसप्रीत बुमराह ने आकर मिडिल ओवर्स में वो शानदार स्पेल नहीं डाला तब तक मुंबई इंडियंस के सभी गेंदबाज काफी साधारण लग रहे थे। इसलिए ये बिल्कुल भी मत सोचिए कि रोहित शर्मा की कप्तानी में कोई कमी है। पहले 10 ओवरों में जिस भी गेंदबाज को उन्होंने गेंद थमाई उन सबने काफी खराब गेंदबाजी की।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications