रोहित शर्मा फैंस, आरसीबी फैंस, विराट कोहली फैंस सब रोहित के साथ हैं, इससे ज्यादा और क्या चाहिए, रवि शास्त्री का बयान

Nitesh
रोहित शर्मा (Photo Credit - IPLT20)
रोहित शर्मा (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2022 (IPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये मुकाबला ऐसा है जिसमें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को काफी सपोर्ट है। उन्होंने कहा कि मुंबई को रोहित शर्मा फैंस, आरसीबी फैंस, विराट कोहली फैंस और मुंबई इंडियंस फैंस सब आज सपोर्ट कर रहे हैं। इससे ज्यादा उन्हें और क्या चाहिए।

Ad

दरअसल आईपीएल 2022 के प्लेऑफ की रेस से मुंबई इंडियंस की टीम बाहर हो चुकी है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स को अगर प्लेऑफ में जाना है तो उन्हें ये मुकाबला हार-हाल में जीतना जरूरी होगा। वहीं आरसीबी के लिए भी ये मुकाबला काफी अहम है। इसकी वजह ये है कि अगर मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है तो फिर आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। ऐसे में आरसीबी आज यही प्रार्थना करेगी कि मुंबई इंडियंस किसी तरह दिल्ली कैपिटल्स को हरा दे।

रोहित शर्मा अपना सीजन अच्छे नोट पर फिनिश करना चाहेंगे - रवि शास्त्री

ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान रवि शास्त्री से पूछा गया कि क्या रोहित शर्मा आज के मुकाबले में अर्धशतक लगा पाएंगे।

इस सवाल के जवाब में शास्त्री ने कहा, "मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा के लिए और क्या चाहिए। रोहित शर्मा फैंस, विराट कोहली फैंस, आरसीबी फैंस सब उनके साथ हैं। विराट कोहली ने पिछले मैच में 50 रन बनाया था। ऐसे में अगर रोहित शर्मा 50-60 रन बनाते हैं तो फिर उनको अपना सीजन अच्छे से समाप्त करने में मदद मिलेगी। मुंबई इंडियंस को आखिरी पर समाप्त करने की आदत नहीं है। टीम 10 मैच हार चुकी है और अगर वो ये मुकाबला भी हारते हैं तो वो 11 मैच हार जाएंगे। इसलिए मुंबई की टीम हर-हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।"

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications