बेटी के साथ जिम करते रोहित शर्मामुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बेटी समायरा ने हाल ही में टीम के जिम सेशन में अपने पिता रोहित का साथ दिया है। वर्तमान समय में रोहित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के लिए मुंबई में हैं और अपनी टीम के साथ बॉयो-बबल में समय बिता रहे हैं। मुंबई के लिए इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उन्हें अब तक खेले दोनों मुकाबले गंवाने पड़े हैं।मुंबई की टीम सीजन में पहली जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। मुंबई की फ्रेंचाइजी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और MI डेली के साथ फैंस को खिलाड़ियों के मैदान के बाहर की चीजों से रूबरू कराती रहती है। फ्रेंचाइजी ने ऑफ डे पर खिलाड़ियों के जिम सेशन और अन्य चीजों की ऐसी ही एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। View this post on Instagram Instagram Postइस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित ट्रेनिंग के लिए जिम में अपनी बेटी के साथ एंट्री ले रहे हैं। इस वीडियो में मुंबई की टीम के अन्य कुछ खिलाड़ियों को भी पसीना बहाते देखा जा सकता है।06 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइर्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी मुंबई की टीमसीजन का पहला हफ्ता समाप्त हो चुका है और दूसरा समाप्ति की ओर है और फिलहाल मुंबई की टीम अंक तालिका में आठवें नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई की टीम काफी समय तक मजबूत स्थिति में थे। हालांकि, अक्षर पटेल और ललित यादव ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के हाथों से जीत छीन ली थी।अपने दूसरे मैच में मुंबई को राजस्थान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। जोस बटलर के शतक की बदौलत राजस्थान ने अच्छा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान ने मुकाबला जीत लिया था। कोलकाता के खिलाफ मुंबई की टीम जीत के रास्ते पर लौटने की कोशिश करेगी।