अगर मुंबई इंडियंस को वापसी करनी है तो रोहित शर्मा को इस सीजन 500 रन बनाने होंगे, पूर्व ओपनर का बयान

Nitesh
रोहित शर्मा का बल्ला अभी तक खामोश रहा है (Photo Credit - IPLT20)
रोहित शर्मा का बल्ला अभी तक खामोश रहा है (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2022 (IPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लगातार खराब परफॉर्मेंस को लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर मुंबई इंडियंस को इस आईपीएल सीजन वापसी करनी है तो फिर उनके कप्तान रोहित शर्मा को ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे।

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का अब तक का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। टीम को अब तक खेले गए चारों मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा है। टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। मुंबई इंडियंस के लिए प्रमुख बल्लेबाजों की फॉर्म चिंता का विषय रही है। खासकर कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से रन नहीं निकले हैं।

मुंबई इंडियंस की वापसी के लिए रोहित शर्मा को रन बनाने होंगे - आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा के मुताबिक रोहित शर्मा को बल्लेबाजी में रन बनाने होंगे और तभी मुंबई इंडियंस वापसी कर सकती है। अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा "आठ से 10 साल हो गए हैं जब रोहित शर्मा ने एक आईपीएल सीजन में 500 रन बनाये थे। अगर मुंबई इंडियंस को जीत की पटरी पर लौटना है तो इस सीजन रोहित शर्मा को 500 प्लस रन बनाने होंगे। पहले मैच के बाद इशान किशन की स्ट्राइक रेट गिरी है, शायद वो काफी ज्यादा दबाव ले रहे हैं।"

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने आखिरी बार 2013 के आईपीएल सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए थे। इसके बाद से उनके बल्ले से कभी भी एक सीजन में 500 रन नहीं बने। पिछले पांच सीजन में उन्होंने 30 से भी कम की औसत से बल्लेबाजी की है और 400 से कम रन बनाए (2019 को छोड़कर) हैं। इससे पता चलता है कि आईपीएल में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा है। इस सीजन भी वो लगातार फ्लॉप हो रहे हैं।

Quick Links