रोहित शर्मा ने जड़े कई बेहतरीन शॉट, वीडियो हुआ वायरल

रोहित शर्मा ने अभ्यास सेशन में कुछ शॉट जड़े हैं
रोहित शर्मा ने अभ्यास सेशन में कुछ शॉट जड़े हैं

आईपीएल (IPL) की तैयारियों के लिए सभी टीमें लगी हुई हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम भी नेट सेशन में व्यस्त है। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में टीम अभ्यास करती हुई दिखी है। मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है, इसमें रोहित शर्मा कुछ शॉट जड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। अहम बात यह है कि रोहित शर्मा हेलिकॉप्टर शॉट भी लगा रहे हैं।

Ad

किसी फैन ने ट्विटर पर मांग करते हुए कहा था कि रोहित शर्मा के बल्लेबाजी अभ्यास का वीडियो डाला जाए। फैन की बात को मानते हुए मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल पर रोहित शर्मा का यह वीडियो पोस्ट किया गया है।

मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार खिताबी जीत हासिल करने का मौका मिला है। पिछले सीजन मुंबई का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। शुरुआत में मिली कुछ पराजय के कारण टीम का काम मुश्किल हो गया था। कुछ बड़े नामों का फॉर्म में नहीं होना भी खराब प्रदर्शन का कारण था।

Ad

इस बार रोहित शर्मा कप्तानी में बेहतरीन दिख रहे हैं। भारतीय टीम का कप्तान बनने के बाद वह और धाकड़ नज़र आ रहे हैं। जब से वह पूर्ण कप्तान बने हैं, भारतीय टीम को एक भी मैच में हार का सामना करना नहीं पड़ा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए भी कुछ उसी तरह की कप्तानी करेंगे। हालांकि टीम में इस बार नए नाम होंगे। ऐसे में तालमेल बैठाने का काम अभ्यास सेशन में ही बेहतर किया जा सकता है।

मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, अरशद खान, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, बेसिल थम्पी, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अर्जुन तेंदुलकर, डेनियल सैम्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, ऋतिक शोकीन, संजय यादव, टिम डेविड, इशान किशन, फैबियन एलेन, आर्यन जुयाल।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications