रोहित शर्मा ने आईपीएल 2022 की पहली जीत मिलने के बाद दिया बड़ा बयान

रोहित शर्मा ने जीत को अहम बताया (फोटो - आईपीएल)
रोहित शर्मा ने जीत को अहम बताया (फोटो - आईपीएल)

लगातार आठ मैचों में हार का सामना करने के बाद अंततः मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने एक धाकड़ जीत दर्ज करते हुए सीजन में पहली जीत दर्ज की। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के जन्मदिन पर टीम ने जीत के साथ उनको तोहफा दिया है। रोहित शर्मा ने इस जीत को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Ad

मुंबई इंडियंस के कप्तान ने कहा कि मैं निश्चित रूप से इसे स्वीकार करूंगा, इस तरह हम खेलते हैं, असली क्षमता आज सामने आई, खासकर गेंद के साथ। वे दबाव बनाते रहे। अगर आप विकेट लेना जारी रखते हैं, तो उनके लिए यह मुश्किल होगा और आज वह हमने पूरी तरह से किया। यह वही टीम है जिसे हमने कुछ गेंदबाजी परिवर्तनों को छोड़कर पहले दो मैचों में खिलाया है।

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि जब आपके पास ऐसा मौसम होता है, तो आप अपने संयोजन के बारे में सुनिश्चित नहीं होते हैं। आप बहुत सी चीजों को आजमाना चाहते हैं। गेंद यहां पकड़ में ग्रिप करती है, अन्य जगहों पर पिचें सपाट हैं। हम सर्वश्रेष्ठ कॉम्बिनेशन की कोशिश करते हैं और क्षेत्ररक्षण करते हैं। आठ मैचों के लिए यह काम नहीं किया। अगर हम वो (पिछले करीबी गेम) जीत जाते तो चीजें थोड़ी अलग होतीं। हमने बहुत अच्छा खेला, गेंदबाज साथ आए, बल्लेबाजों ने भी काम किया।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा की टीम ने पहली जीत दर्ज करते हुए तालिका में भी दो अंकों के साथ खाता खोला है। पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही। रोहित शर्मा सस्ते में आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव की फॉर्म इस मैच में जारी रही और उन्होंने एक धाकड़ अर्धशतक जमाया। तिलक वर्मा और टिम डेविड ने भी उपयोगी पारियां खेलते हुए मुंबई को जीत दिलाई।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications