"शुरुआती दिनों में अपनी उम्र से अधिक परिपक्व थे रोहित"- मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान का बड़ा बयान

Neeraj
इस सीजन अच्छा नहीं रहा रोहित और मुंबई का प्रदर्शन (Photo Credit: IPL)
इस सीजन अच्छा नहीं रहा रोहित और मुंबई का प्रदर्शन (Photo Credit: IPL)

मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान और पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज शॉन पोलक (Shaun Pollock) ने कहा है रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई के साथ अपने शुरुआती दिनों में ही भविष्य के लीडर के रूप में देखे जाते थे। पोलक के मुताबिक फ्रेंचाइजी को रोहित के अंदर वह परिपक्वता नजर आती थी जो उनकी उम्र के अन्य खिलाड़ियों में नहीं दिखाई देती थी। 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलने वाले रोहित को 2011 में मुंबई ने साइन किया था।

Ad

2013 में रोहित ने मुंबई को पहली बार चैंपियन बनाया था और उसके बाद से लगातार वह मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। युवा हिटमैन के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए पोलक ने कहा की फ्रेंचाइजी के साथ शुरुआती समय में ही रोहित टीम का एक अहम हिस्सा बन चुके थे। पोलक ने कहा,

शुरुआती सालों में ही हमने उन्हें इस रूप में देखा था कि वह संभावित कप्तान बन सकते हैं। 2011 और 2012 में जब मैं वहां था तो वह हमारे सिलेक्शन पैनल का अहम हिस्सा बन चुके थे। वह कई तरीकों से बेहद परिपक्व थे। सवाल केवल इतना ही था कि क्या वह कप्तानी कर सकेंगे या फिर वह इतनी जल्दी कप्तानी करना पसंद करेंगे या नहीं। हालांकि, जब से उन्होंने कप्तानी संभाली है तब से अब तक मुंबई को पांच खिताब जिता चुके हैं। उनका खुद का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। वह मुंबई के लिए उतने ही बेहतरीन रहे हैं जितने कि धोनी सीएसके के लिए रहे हैं।

खिताब जीतने के मामले में सबसे सफल कप्तान हैं रोहित

यदि IPL खिताब जीतने की बात करें तो रोहित सबसे अधिक पांच खिताब जीतने वाले कप्तान हैं। लीग के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी ने चार बार खिताब जीता है। कुल मैच जीतने की बात करें तो रोहित दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई ने 141 में से 78 मुकाबले जीते हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications