ग्लेन मैक्सवेल के लगातार खराब प्रदर्शन पर आरपी सिंह ने उठाए सवाल

ग्लेन मैक्सवेल लगातार बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं (Photo Credit - IPLT20)
ग्लेन मैक्सवेल लगातार बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं (Photo Credit - IPLT20)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) एक बार फिर फ्लॉप हो गए। राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच में आते ही पहली गेंद पर वो आउट हो गए। उनके लगातार खराब प्रदर्शन को लेकर भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह (RP Singh) ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार रन नहीं बनाने के बाद आप पर सवाल जरूर उठेंगे।

Ad

ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी टीम के साथ देरी से जुड़े थे। अपने शादी की वजह से कई मैचों के बाद वो आईपीएल 2022 में खेलने के लिए आए। हालांकि उनका परफॉर्मेंस उतना अच्छा नहीं रहा है। मैक्सवेल ने अभी तक छह मैचों में 177 की स्ट्राइक रेट से केवल 124 रन ही बनाए हैं। उन्हें शेरफेन रदरफोर्ड की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था लेकिन वो कोई भी प्रभाव नहीं छोड़ सके।

ग्लेन मैक्सवेल के ऊपर सवाल जरूर उठेंगे - आरपी सिंह

क्रिकबज्ज पर बातचीत के दौरान आरपी सिंह ने कहा कि ग्लेन मैक्सवेल पर सवाल जरूर उठेंगे। उन्होंने कहा,

ऐसा लगा था कि ग्लेन मैक्सवेल को वो टीम कल्चर और माहौल मिल गया है जिसमें वो सफलता हासिल करेंगे। लेकिन एक प्रोफेशनल प्लेयर के तौर पर आपके ऊपर सवाल जरूर उठेंगे कि कितने मैचों में आप फ्लॉप हो सकते हैं। मैक्सवेल एक महान प्लेयर जरूर हैं लेकिन अगर ऐसे ही चलता रहा तो टूर्नामेंट उनके लिए जल्द खत्म हो जाएगा।

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 के 39वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को कम स्कोर वाले मैच में 29 रनों से हराया और अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गए। टॉस हारकर पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 144/8 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में आरसीबी 115 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रियान पराग ने रॉयल्स के लिए धुआंधार अर्धशतक लगाया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications