IPL 2022 - RR vs DC हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
ऋषभ पंत और संजू सैमसन (Photo Credit - IPLT20)
ऋषभ पंत और संजू सैमसन (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 58वां मैच ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) और संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जायेगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जद्दोजहद करती हुई नजर आएंगी।

Ad

आईपीएल के 15वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक 11 मैचों में सात जीत दर्ज की है और अंक तालिका में वो तीसरे स्थान पर हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 11 में से 5 मैच जीते हैं और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स चाहेगी कि इस मैच में जीत हासिल करके प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की जाए। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को भी अंतिम-4 की रेस में बने रहने के लिए ये मैच हार-हाल में जीतना जरूरी होगा।

शिमरोन हेटमायर के जाने से राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पर असर पड़ेगा। हालांकि उनके पास और भी कई बेहतरीन बल्लेबाज मौजूद हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स चाहेगी कि पिछले मैच को भुलाते हुए उनके बल्लेबाज इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करें।

इस मुकाबले से पहले हम आपको दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़ों और रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं।

RR vs DC हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.आईपीएल में अभी तक राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कुल 25 मुकाबले हुए हैं जिसमें से दिल्ली कैपिटल्स ने 12 और राजस्थान रॉयल्स ने 13 बार जीत हासिल की है।

2. दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सर्वाधिक 344 रन बनाये हैं।

3. दिल्ली के खिलाफ राजस्थान के मौजूदा खिलाड़ियों में कप्तान संजू सैमसन ने सर्वाधिक 280 रन बनाये हैं।

4. दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट हासिल किये हैं।

5. राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 22 विकेट लिए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications