दिल्ली कैपिटल्स का प्रमुख खिलाड़ी टीम से बाहर, राजस्थान रॉयल्स में एक बड़ा बदलाव

RR vs DC, IPL 2022 (Photo - IPL)
RR vs DC, IPL 2022 (Photo - IPL)

IPL 2022 के 58वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ (RR vs DC) मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में है। ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और टीम में रिपल पटेल एवं खलील अहमद की जगह ललित यादव और चेतन सकारिया को शामिल किया गया। राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI में शिमरोन हेटमायर की जगह रसी वैन डर डुसेन को मौका मिला।

Ad

आईपीएल 2022 में दोनों टीमों के बीच 22 अप्रैल को मैच खेला गया था, जिसमें Rajasthan Royals ने Delhi Capitals को 15 रन से हराया था। 15वें सीजन में RR ने अभी तक 11 मैचों में सात जीत दर्ज की है और तीसरे स्थान पर हैं, वहीं DC ने 11 में से 5 मैच जीते हैं और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर हैं।

RR vs DC के बीच मैच के लिए प्लेइंग XI

Rajasthan Royals

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडीक्कल, रसी वैन डर डुसेन, रियान पराग, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप सेन

Delhi Capitals

ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, श्रीकर भरत, मिचेल मार्श, रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, एनरिक नॉर्टजे

IPL 2022 Schedule

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications