ऐसा लगता है कि मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन आखिरी पायदान पर रहेगी, पूर्व क्रिकेटर का बयान

मुंबई इंडियंस की टीम (Photo Credit - IPLT20)
मुंबई इंडियंस की टीम (Photo Credit - IPLT20)

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने आईपीएल 2022 (IPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम को मिल रही लगातार हार को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मुंबई इंडियंस के परफॉर्मेंस को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस आईपीएल सीजन वो सबसे निचले पायदान पर रहेंगे।

Ad

दरअसल मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2022 में लगातार छह मुकाबले हार चुकी है। शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास में अपने पहले छह मैच हारने वाली तीसरी टीम बन गई। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को 2013 और आरसीबी को 2019 में पहले छह मैचों में लगातार शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

मुंबई इंडियंस चैंपियन टीम की तरह नहीं लग रही है - संजय मांजरेकर

संजय मांजरेकर के मुताबिक मुंबई इंडियंस के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

एक आईपीएल सीजन में अपने पहले छह मैच हारने वाली दो टीमें दिल्ली और बेंगलौर भी हैं। उस सीजन में ये दोनों ही टीमें आखिरी पायदान पर रही थीं। ऐसा लगता है कि मुंबई इंडियंस की टीम भी आखिरी पायदान पर रहने वाली है। मुंबई इंडियंस के लिए ऑक्शन काफी शानदार जाता था और 80 प्रतिशत लड़ाई वो वहीं पर जीत जाते थे, हालांकि इस सीजन उनके लिए ऑक्शन अच्छा नहीं रहा। मुझे उम्मीद नहीं थी कि वो इतना खराब खेलेंगे। उनके अहम खिलाड़ी जा चुके हैं और जो टीम उन्होंने चुनी है वो चैंपियन टीम की तरह नहीं लगती है।

आपको बता दें कि शनिवार को खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले खेलते हुए 199 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए मुंबई इंडियंस 9 विकेट पर 181 रनों का स्कोर ही हासिल कर पाई।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications