ऋषभ पंत के खराब फॉर्म को लेकर आया बड़ा बयान, पूर्व दिग्गज की बड़ी प्रतिक्रिया

ऋषभ पंत लगातार फ्लॉप रहे हैं (Photo Credit - IPLT20)
ऋषभ पंत लगातार फ्लॉप रहे हैं (Photo Credit - IPLT20)

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने आईपीएल 2022 (IPL) में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के खराब परफॉर्मेंस को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जब तक ऋषभ पंत परफॉर्म करना शुरू नहीं करते हैं तब तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम बल्लेबाजी विभाग में संघर्ष करती रहेगी। उनके मुताबिक पंत को निरंतरता के साथ लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

Ad

ऋषभ पंत की अगर बात करें तो उनका परफॉर्मेंस आईपीएल 2022 में अच्छा नहीं रहा है। 11 मैचों में उन्होंने 31.22 की औसत से केवल 281 रन ही बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 152.72 का रहा है। उन्होंने अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है और उनका सर्वाधिक स्कोर 44 रन रहा है।

ऋषभ पंत को टीम के लिए रन बनाने होंगे - संजय मांजरेकर

ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान संजय मांजरेकर ने दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

जब पृथ्वी शॉ टीम में थे तो दिल्ली कैपिटल्स के पास एक खतरनाक बल्लेबाज था। अगर डेविड वॉर्नर 140 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते थे तो पृथ्वी शॉ 150 की रेट से रन बनाते थे। ऋषभ पंत को रन बनाने होंगे। उन्हें निरंतरता के साथ बल्लेबाजी करनी होगी, नहीं तो दिल्ली की बल्लेबाजी काफी कमजोर दिखेगी। जब तक पंत बल्ले से अपना योगदान नहीं देते हैं, तब तक दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी काफी संघर्ष करेगी। मिचेल मार्श अभी तक पूरी तरह से कॉन्फिडेंट नहीं लगे हैं। कुछ ओवरसीज प्लेयर्स को सेटल होने के लिए थोड़े समय की जरूरत होती है। हालांकि मुझे लगता है कि इसके बावजूद मार्श को मौका मिलेगा।

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स टीम से है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली को ये मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications