रोहित शर्मा के लगातार फ्लॉप परफॉर्मेंस पर पूर्व क्रिकेटर ने जताई हैरानी

रोहित शर्मा के बल्ले से अभी तक बड़ी पारी नहीं आई है (Photo Credit - IPLT20)
रोहित शर्मा के बल्ले से अभी तक बड़ी पारी नहीं आई है (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2022 (IPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फ्लॉप परफॉर्मेंस को लेकर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा अच्छे टच में दिखाई दे रहे हैं लेकिन कही ना कहीं वो उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं।

Ad

रोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2022 अभी तक अच्छा नहीं रहा है। उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं। वहीं टीम को भी लगातार हार मिल रही है। मुंबई इंडियंस की टीम अपने पहले छह मैच हार चुकी है और अब उनका प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल दिख रहा है।

रोहित शर्मा का फॉर्म अच्छा है लेकिन वो रन नहीं बना पा रहे हैं - संजय मांजरेकर

संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा के फॉर्म को लेकर बड़ी प्रतक्रिया दी। उन्होंने कहा कि समझ नहीं आ रहा है कि रोहित शर्मा को आखिर हो क्या गया है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

मुझे बिल्कुल नहीं पता कि रोहित शर्मा के साथ क्या हो रहा है। यहां तक कि वो जब केवल 20 रन भी बनाते हैं तो ऐसा लगता है कि मशीन पूरी तरह से सही है। लेकिन इसके बाद मशीन काम करना बंद कर देती है और वो आउट हो जाते हैं। वो अच्छे फॉर्म में लग रहे हैं लेकिन उसे परफॉर्मेंस में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं। उनकी तकनीक में कोई दिक्कत नहीं है। वो बल्लेबाजी तो अच्छी कर रहे हैं लेकिन रन नहीं बना पा रहे हैं।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2022 में लगातार छह मुकाबले हार चुकी है। शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास में अपने पहले छह मैच हारने वाली तीसरी टीम बन गई। कप्तान रोहित शर्मा भी लगातार फ्लॉप हो रहे हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications