राजस्थान रॉयल्स के लिए नए अंदाज में नजर आये शिमरोन हेटमायर, सोशल मीडिया पर लुक हुआ वायरल 

शिमरोन हेटमायर ने अपने बालों के रंग में बदलाव किया है
शिमरोन हेटमायर ने अपने बालों के रंग में बदलाव किया है

वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ी अपने अलग-अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं और कुछ ऐसा ही अंदाज शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) का भी है। आईपीएल (IPL) 2022 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम में शामिल यह खिलाड़ी मुंबई पहुंच चुका है और इस बार इनका लुक अलग नजर आया। दरअसल हेटमायर ने इस बार फ्रेंचाइजी के प्रमुख जर्सी कलर गुलाबी को अपनाते हुए अपने बालों का कलर भी गुलाबी कर लिया है।

वेस्टइंडीज का यह खिलाड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के अलावा अपने अलग-अलग लुक्स के लिए भी जाना जाता है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए इन्होंने अपने बालों का कलर नीला कर लिया था।

रविवार को राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हेटमायर की तस्वीर साझा की, जिसमें यह खिलाड़ी अपने गुलाबी बालों की तरफ इशारा कर रहा है। तस्वीर के साथ ट्वीट में लिखा,

बालों में प्यार है! वेलकम होम

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ 50 लाख की बड़ी रकम में ख़रीदा है। इनपर मध्यक्रम की जिम्मेदारी होगी। पिछले कुछ समय से वेस्टइंडीज की टीम से बाहर चल रहे हेटमायर इस बार अच्छा प्रदर्शन करते हुए वापसी की कोशिश करना चाहेंगे।

आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के मैचों का कार्यक्रम

· 29 मार्च, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, शाम 7.30 बजे (एमसीए स्टेडियम)

· 2 अप्रैल, मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, दोपहर 3.30 बजे (डी०वाई० पाटिल स्टेडियम)

· 5 अप्रैल, राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7.30 बजे (वानखेड़े स्टेडियम)

· 10 अप्रैल, राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, शाम 7.30 बजे (वानखेड़े स्टेडियम)

· 14 अप्रैल, राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, शाम 7.30 बजे (डी०वाई० पाटिल स्टेडियम)

· 18 अप्रैल, राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 7.30 बजे (ब्रेबोर्न स्टेडियम)

· 22 अप्रैल, दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, शाम 7.30 बजे (एमसीए स्टेडियम)

· अप्रैल 26, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स, 7.30 बजे (एमसीए स्टेडियम)

· 30 अप्रैल, राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7.30 बजे (डी०वाई० पाटिल स्टेडियम)

· 2 मई, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, शाम 7.30 बजे (वानखेड़े स्टेडियम)

· 7 मई, पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दोपहर 3.30 बजे (वानखेड़े स्टेडियम)

· 11 मई, राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7.30 बजे (डी०वाई० पाटिल स्टेडियम)

· 15 मई, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, शाम 7.30 बजे (ब्रेबोर्न स्टेडियम)

· 20 मई, राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 7.30 बजे (ब्रेबोर्न स्टेडियम)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Be the first one to comment