IPL 2022 के 12वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को लखनऊ सुपरजायंट्स (SRH vs LKN) ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में 12 रनों से हराया और लगातार दूसरी जीत दर्ज की। लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले खेलते हुए केएल राहुल और दीपक हूडा के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में 169/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 157/9 का स्कोर ही बना सकी। आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम में दुश्मांथा चमीरा की जगह जेसन होल्डर को शामिल किया गया। हालाँकि लखनऊ की शुरुआत काफी खराब हुई और पावरप्ले के अंदर उनके तीन विकेट गिर गए और 6 ओवर के बाद स्कोर 32/3 था। क्विंटन डी कॉक और एविन लुईस 1-1 एवं मनीष पांडे 11 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद कप्तान केएल राहुल ने दीपक हूडा के साथ टीम को संभाला और 14वें ओवर में टीम को 100 के पार पहुंचाया। दीपक हूडा ने 31 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया, लेकिन 16वें ओवर में 114 के स्कोर पर वह 33 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल ने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उन्होंने 50 गेंदों में 68 रनों की अहम पारी खेली। 19वें ओवर में 144 के स्कोर पर वह आउट हुए।
19वें ओवर में लखनऊ ने 150 का आंकड़ा पार किया, लेकिन उसी ओवर में क्रुणाल पांड्या 6 रन बनाकर आउट हो गए। आयुष बदोनी (12 गेंद 19) ने जेसन होल्डर (3 गेंद 8) के साथ मिलकर टीम को 170 के करीब पहुंचाया। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर, टी नटराजन और रोमारियो शेफर्ड ने दो-दो विकेट लिए।
![SRH vs LSG, IPL 2022 (Photo - IPL)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/731e5-16490867929723-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/731e5-16490867929723-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/731e5-16490867929723-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/731e5-16490867929723-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/731e5-16490867929723-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/731e5-16490867929723-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/731e5-16490867929723-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/04/731e5-16490867929723-1920.jpg 1920w)
लक्ष्य के जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद को भी शुरूआती झटके लगे और पावरप्ले के 6 ओवर के बाद उनका स्कोर 40/2 था। केन विलियमसन 16 और अभिषेक शर्मा 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने एडेन मार्करम के साथ टीम को संभाला और दोनों ने टीम को 10 ओवर में 82/2 के स्कोर तक पहुंचा दिया था, लेकिन 11वें ओवर की पहली गेंद पर मार्करम 14 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए।
राहुल त्रिपाठी ने 30 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली, लेकिन 14वें ओवर में 95 के स्कोर पर वह भी आउट हो गए और टीम को चौथा झटका लगा। उसी ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 100 का आंकड़ा पार किया। निकोलस पूरन ने 24 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली, लेकिन 18वें ओवर में 143 के स्कोर पर आवेश खान ने उन्हें और अब्दुल समद (0) को लगातार दो गेंदों में आउट करके सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका दिया।
आखिरी ओवर में 154 के स्कोर पर वॉशिंगटन सुंदर (14 गेंद 18), 156 के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार (1) और आखिरी गेंद पर 157 के स्कोर पर रोमारियो शेफर्ड (8 गेंद 8) आउट हुए। उमरान मलिक एक रन बनाकर नाबाद रहे और सनराइजर्स हैदराबाद लक्ष्य से पीछे रह गई। लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से आवेश खान ने चार, जेसन होल्डर ने तीन और क्रुणाल पांड्या ने दो विकेट लिए।