सुरेश रैना ने रविन्द्र जडेजा को चेन्नई का कप्तान बनाने पर दिया बड़ा बयान

दोनों खिलाड़ी चेन्नई के लिए लम्बे समय तक साथ खेले हैं
दोनों खिलाड़ी चेन्नई के लिए लम्बे समय तक साथ खेले हैं

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अचानक कुछ नया करने के लिए जाने जाते हैं। इसी क्रम में उन्होंने खुद कप्तानी से हटते हुए रविन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को यह जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया। जडेजा अब चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। उनके साथ चेन्नई में कई सालों तक खेल चुके सुरेश रैना ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

अपने ट्विटर हैंडल पर रैना ने लिखा कि मेरे भाई के लिए बिलकुल रोमांचित हूँ। मैं किसी ऐसी फ्रैंचाइज़ी की बागडोर संभालने के लिए बेहतर किसी के बारे में नहीं सोच सकता, जिसमें हम दोनों पले-बढ़े थे, शुभकामनाएँ। रैना ने आगे लिखा कि यह एक रोमांचक दौर है और मुझे यकीन है कि आप सभी उम्मीदों और प्यार पर खरे उतरेंगे।

गौरतलब है कि जडेजा को आईपीएल के आगामी सीजन के लिए 16 करोड़ रूपये की बड़ी राशि के साथ रिटेन किया गया था। हालिया दिनों में जडेजा का अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन देखा जाए तो हम कह सकते हैं कि चेन्नई के लिए वह बेहतरीन खिलाड़ी साबित होंगे। हालांकि उनकी कप्तानी का कौशल अब देखने को मिलेगा। महेंद्र सिंह धोनी साथ में होंगे इसलिए उनको मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए काफी समय तक कप्तानी की है। अब उन्होंने बागडोर किसी और के हाथों में देने का निर्णय लिया और खुद हट गए। चेन्नई की टीम ने धोनी की कप्तानी में 4 बार खिताबी जीत हासिल की है। वह सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। देखना होगा कि उनकी कप्तानी के बगैर इस बार चेन्नई का प्रदर्शन कैसा रहेगा।

चेन्नई सुपरकिंग्स

महेंद्र सिंह धोनी, दीपक चाहर, मोइन अली, रविन्द्र जडेजा (कप्तान), अम्बाती रायडू, ऋतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, शिवम दुबे, रॉबिन उथप्पा, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ, राजवर्धन हंगारगेकर, सिमरजीत सिंह, डेवोन कॉनवे, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, सुभ्रांशु सेनापति, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सी हरी निशांत, एन जगदीशन, क्रिस जॉर्डन, के भगत वर्मा, माहीश तीक्ष्णा।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Be the first one to comment