डेविड को तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता हैआईपीएल नीलामी में टिम डेविड के लिए राजस्थान रॉयल्स और केकेआर में टक्कर देखने को मिली। 40 लाख से शुरू हुई बिड 5 करोड़ तक चली गई। इस बीच मुंबई की टीम भी बीच में आई और बोली लगाई। मुंबई और केकेआर के बीच टक्कर देखने को मिली। अंत में मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ 25 लाख में टिम डेविड को खरीद लिया।टिम डेविड सिंगापुर से आते हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी सिंगापूर के लिए ही खेले हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट खेलने के अलावा कई देशों में जाकर टी20 लीग्स भी खेले हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 158 से ज्यादा का है। शायद यही कारण है कि मुंबई ने उनके लिए भारी रकम लगाई। सबसे छोटे प्रारूप में वह विशेषज्ञ माने जाते हैं।आईपीएल नीलामी में वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड पर कई टीमों की तरफ से बोली लगाई गई। 75 लाख रूपये से शुरू हुई बिड के बाद राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। उनके अलावा मुंबई इंडियंस ने भी बोली लगाई लेकिन अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने उनको 7 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीद लिया।Sportskeeda@SportskeedaRomario Shepherd is sold to Sunrisers Hyderabad! 🤩#IPLAuction #TATAIPLAuction #IPL20224:32 AM · Feb 13, 2022321Romario Shepherd is sold to Sunrisers Hyderabad! 🌴🤩#IPLAuction #TATAIPLAuction #IPL2022 https://t.co/5Mwt9iy3jIशेरफेन रदरफोर्ड के लिए आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई और 1 करोड़ रुपये की राशि में उनको खरीद लिया। ड्वेन प्रिटोरियस को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 50 लाख रूपये में खरीदा। चेन्नई ने ही मिचेल सैंटनर को 1 करोड़ 90 लाख रूपये की राशि में खरीद लिया। जेसन बेहरनडोर्फ़ को आरसीबी ने 75 लाख रूपये में खरीदा। मुंबई ने टाईमल मिल्स को 1 करोड़ 50 लाख में खरीदा। एडम मिल्ने को 1 करोड़ 90 लाख में चेन्नई ने खरीदा।रैपिड ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों के लिए बड़ी बोली लगने की उम्मीद पहले से ही थी और कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मुंबई ने अंतिम समय में काफी खिलाड़ियों पर बोली लगाई।