मुंबई इंडियंस से पहली बार जुड़ने पर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स को मुंबई इंडियंस ने टायमल मिल्‍स की जगह अपने साथ जोड़ा है
ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स को मुंबई इंडियंस ने टायमल मिल्‍स की जगह अपने साथ जोड़ा है

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने चोटिल टायमल मिल्‍स (Tymal Mills) के विकल्‍प के रूप में दक्षिण अफ्रीका (South Africa Cricket team) के युवा क्रिकेटर ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स को अपने साथ जोड़ा है। 21 साल के स्‍टब्‍स ने पहली बार मुंबई इंडियंस से जुड़ने पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

स्‍टब्‍स ने मुंबई इंडियंस द्वारा पोस्‍ट किए वीडियो में कहा, 'कल सुबह हम गोल्‍फ कोर्स में थे। मेरे पिता ने मुझे फोन करके बताया कि मुंबई इंडियंस से बुलावा आया है। मैं तो खुशी से पागल हो गया है। यह असल में हो रहा था।'

बता दें कि ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स को दक्षिण अफ्रीका का प्रतिभाशाली घरेलू क्रिकेटर माना जाता है। हाल ही में संपन्‍न सीएसए चैलेंज में स्‍टब्‍स ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। मुंबई इंडियंस युवा प्रतिभा को पहचानने के लिए जानी जाती है और स्‍टब्‍स को स्‍क्‍वाड से जुड़कर इसका फायदा मिल सकता है।

मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्‍ड ब्रेविस को पहले ही मेगा नीलामी में खरीदा था, जिन्‍होंने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। अब देखना दिलचस्‍प होगा कि ब्रेविस और स्‍टब्‍स को एकसाथ प्‍लेइंग 11 में मौका मिलेगा या नहीं।

ट्रिस्‍टन ने घरेलू सीजन में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। हाल ही में संपन्‍न सीएसए चैलेंज में स्‍टब्‍स ने अपनी टीम वॉरियर्स के लिए अहम भूमिका निभाई। उन्‍होंने इस टूर्नामेंट में 48.83 की औसत और 183.12 के स्‍ट्राइक रेट से 293 रन बनाए।

वैसे ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स ने अब तक 17 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 157.14 के स्‍ट्राइक रेट से 506 रन बनाए। इसके अलावा स्‍टब्‍स ने 8 फर्स्‍ट-क्‍लास मैच और 11 लिस्‍ट-ए मुकाबले भी खेले हैं। इनमें उन्‍होंने क्रमश: 465 व 275 रन बनाए। फर्स्‍ट क्‍लास और टी20 मैचों में स्‍टब्‍स ने एक-एक विकेट भी लिया। वैसे स्‍टब्‍स से पहले मुंबई इंडियंस ने धवल कुलकर्णी और कुमार कार्तिकेय को भी वैकल्पिक खिलाड़‍ियों के रूप में जोड़ा था। मिस्‍ट्री स्पिनर कार्तिकेय को तो राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ डेब्‍यू का मौका भी मिला। उन्‍होंने चार ओवर में 19 रन देकर संजू सैमसन का महत्‍वपूर्ण विकेट लिया था।

Quick Links

Edited by Vivek Goel
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications