मुंबई इंडियंस (MI) के अहम खिलाड़ियों में से एक टाइमल मिल्स (Tymal Mills) चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स को टीम में शामिल किया गया है। मुंबई इंडियंस का अगला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को होने वाला है। इस सीजन मुंबई का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। ट्रिस्टन स्टब्स दक्षिण अफ्रीका के 21 वर्षीय युवा विकेटकीपर हैं। उन्होंने 17 टी20 खेले हैं और 157.14 के स्ट्राइक रेट से तीन अर्धशतकों के साथ 506 रन बनाए हैं। बीसीसीआई ने अपने एक बयान में कहा है कि वह 20 लाख रूपये बेस प्राइस के साथ मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किये गए हैं। सीजन के बचे हुए मैचों में वह मुंबई इंडियंस के साथ रहेंगे। स्टब्स ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ राष्ट्रीय दक्षिण अफ्रीकी ए टीम के लिए डेब्यू किया था। ट्रिस्टन का घरेलू सत्र काफी शानदार रहा है और हाल उन्होंने ही में समाप्त हुई टी20 घरेलू लीग में अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।Johns.@CricCrazyJohnsTristan Stubbs replaces injured Tymal Mills in Mumbai Indians for IPL 2022.134197Tristan Stubbs replaces injured Tymal Mills in Mumbai Indians for IPL 2022.मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल के इस सीजन में अच्छा नहीं रहा है। टाइमल मिल्स ने टीम के लिए खेले गए 5 मैचों में 6 विकेट हासिल किये हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि उनका प्रदर्शन भी टीम की तरह फीका ही रहा है। मुंबई इंडियंस को आठ मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने नौवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की। अगले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से होना है। ऐसे में कहा जा सकता है कि गुजरात की टीम के खिलाफ मुंबई की रणनीति देखने लायक रहेगी। मुंबई के लिए बल्लेबाजी एक बड़ी समस्या रही है। टीम के टॉप बल्लेबाज लगातार फ्लॉप साबित हुए हैं।