उमरान मलिक ने फेंकी आईपीएल 2022 की सबसे तेज गेंद, रफ्तार जानकर चौंक जाएंगे

वह लगातार तेज गेंदबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं
वह लगातार तेज गेंदबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं

लगातार अपनी तेज गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान कर रहे उमरान मलिक (Umran Malik) ने एक बड़ा कारनामा किया है। चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले में इस सीजन की सबसे तेज गेंद उन्होंने डाली है। उन्होंने 154 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली है। ऐसा उन्होंने एक बार नहीं बल्कि दो बार किया है।

Ad

पुणे में चेन्नई की बैटिंग के दौरान 10वें ओवर में उमरान मलिक ने 154 की स्पीड से गेंद डाली जो इस सीजन की सबसे तेज गेंद रही। उनके बद लोकी फर्ग्युसन का नाम आता है जिनके नाम 153 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार है। उमरान मलिक यहीं नहीं रुके। पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद भी उन्होंने 154 की गति से डाली। यह यॉर्कर थी और सामने महेंद्र सिंह धोनी खेल रहे थे। धोनी ने इसे मिडऑफ़ की तरफ खेला।

सपोर्टस्टार से बातचीत में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच डेल स्टेन ने कहा कि उमरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे, इसमें कोई शक नहीं है। वह लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और अभी दुनिया में कोई और ऐसा नहीं कर रहा है, शायद लॉकी फर्ग्यूसन दूसरे व्यक्ति हैं जो ऐसा करते हैं, लेकिन वे बहुत अलग गेंदबाज हैं। भारतीय दृष्टिकोण से वह एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो लगातार हर एक गेंद 145-150 किमी प्रति घंटे की गति से डालते हैं। इसलिए वह भारत के लिए खेलेंगे। लेकिन भारत उसे कैसे संभालता है, यह पूरी तरह उन पर निर्भर है।

गौरतलब है कि मलिक ने अपनी तेज गेंदों से सुर्खियाँ बटोरी है और एक बार पारी में 5 विकेट भी हासिल किये हैं। उनकी तेज गेंदबाजी की क्षमता को देखते हुए हैदराबाद ने नीलामी से पहले उनको रिटेन किया था। यह एक अच्छा और समझदारी वाला निर्णय था। आने वाले दिनों में मलिक से और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जानी चाहिए।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications