वीवीएस लक्ष्मण ने बताया कि उमरान मलिक को हाईएस्ट लेवल पर सफल होने के लिए क्या करना चाहिए

उमरान मलिक (Photo Credit - IPLT20)
उमरान मलिक (Photo Credit - IPLT20)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) को लेकर टीम के पूर्व कोच वीवीएस लक्ष्मण (Vvs Laxman) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि उमरान मलिक को अगर ऊंचे लेवल पर सफल होना है तो इसके लिए उन्हें किस चीज पर ध्यान देना होगा।

Ad

उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 में जबरदस्त तरीके से गेंदबाजी की है। उन्होंने अपनी स्पीड और यॉर्कर से कई विकेट निकाले। हालांकि पिछले कुछ मैच उनके लिए अच्छे नहीं रहे। उनके खिलाफ काफी ज्यादा रन बने हैं। उमरान मलिक ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड बनाया। 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालते हुए उन्होंने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। हालांकि वो विकेट एक भी नहीं ले पाए और काफी महंगे भी साबित हुए।

उमरान मलिक को अपना फोकस बनाए रखना होगा - वीवीएस लक्ष्मण

उमरान मलिक को अब वीवीएस लक्ष्मण ने अहम सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि जब उमरान हाईएस्ट लेवल पर खेलेंगे तो उनके सामने कई तरह की ऐसी चीजें आएंगी जिससे वो रास्ता भटक सकते हैं। हालांकि उन्हें अपना फोकस बनाए रखना होगा और तभी वो सफल हो सकते हैं।

एक इवेंट से इतर बातचीत के दौरान वीवीएस लक्ष्मण ने कहा,

जब आप बड़े स्तर पर खेलते हैं तो फिर मैदान से बाहर अपने एक्शन पर कंट्रोल रखना होता है। आपको कई सारे एडवाइजर मिलेंगे और कई सारी चीजें होंगी। आपसे उम्मीदें काफी ज्यादा की जाएंगी लेकिन जो खिलाड़ी इस स्तर पर खेलते हैं वो इन सबकी परवाह किए बगैर अपना फोकस बनाए रखते हैं। उन्हें जो करना है उसी पर वो ध्यान देते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि उमरान या फिर जो कोई भी क्रिकेटर देश के लिए खेल रहा है वो जल्द ही इस बात को सीख जाएगा। जितना जल्दी वो सीखेंगे, उतना ही जल्दी सफल हो पाएंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications