हसारंगा के लिए आरसीबी ने लम्बी बोली लगाईश्रीलंका (Sri Lanka) के स्पिनर वनिंदु हसारंगा (Wanindu Hasaranga) को आरसीबी (RCB) ने अपने साथ शामिल किया है। आरसीबी ने हसारंगा के लिए 10 करोड़ 75 लाख रूपये की बोली लगाई। लंच के बाद फिर से शुरू हुई नीलामी में हसारंगा को आरसीबी ने खरीद लिया। श्रीलंका के लिए इस राशि में बिकने वाले वह पहले आईपीएल खिलाड़ी हैं।हसारंगा की बेस प्राइस 1 करोड़ रूपये थी और उनको दस गुना से भी ज्यादा बड़ी राशि में खरीद लिया गया। आईपीएल ऑक्शनर चारू शर्मा ने हसारंगा को आरसीबी में शामिल किये जाने का ऐलान किया। लंच से पहले ब्रिटिश ऑक्शनर ह्यू एडमिडेस मंच से गिर गए थे और नीलामी को बीच में रोकते हुए लंच लिया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और वह अब ठीक हैं। हालांकि डॉक्टरों ने उनको आराम करने की सलाह दी।इससे पहले सुबह की नीलामी के दौरान कई बड़े नामों के लिए बोली लगी। श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ की राशि के साथ केकेआर ने अपने साथ शामिल कर लिया। शिखर धवन के लिए सवा आठ करोड़ रूपये की बोली पंजाब किंग्स ने लगाई और उनको अपने साथ शामिल कर लिया। Sportskeeda@SportskeedaWanindu Hasaranga is sold to Royal Challengers Bangalore! 🤩#IPLAuction #IPL2022 #TATAIPLAuction3:50 AM · Feb 12, 2022413Wanindu Hasaranga is sold to Royal Challengers Bangalore! 🇱🇰🤩#IPLAuction #IPL2022 #TATAIPLAuction https://t.co/CFqj8apU6oडेविड वॉर्नर अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में शामिल किये गए हैं। उनको सवा छह करोड़ रूपये में दिल्ली ने अपने साथ शामिल किया। ड्वेन ब्रावो को चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा। वहीँ सुरेश रैना को खरीदने के लिए कोई टीम नहीं मिली। उनके अलावा स्टीव स्मिथ को भी कोई खरीददार नहीं मिला।आरसीबी की टीम ने गेंदबाजों के लिए कुछ अच्छी बिड की। पिछले साल बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले हर्षल पटेल को आरसीबी ने अपने साथ शामिल किया। पैट कमिंस को एक बार फिर से केकेआर ने खरीद लिया। कई खिलाड़ी अब भी बाकी हैं जिनकी बोली नहीं लगी है। दो दिनों तक चलने वाली इस बोली में लम्बी बिड देखने को मिल सकती है।