मुंबई इंडियंस के लिए शनिवार का दिन खास था 30 अप्रैल 2022 को मुंबई इंडियंस (MI) के लिए दोहरी ख़ुशी का मौका आया। जहाँ एक तरफ टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपना 35वां जन्मदिन मना रहे थे, वहीं लगातार आठ हार के बाद टीम को आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पहली जीत नसीब हुई। मुंबई ने इस सीजन के 44वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराकर लगातार हार का सिलसिला तोड़ा। मैच के बाद टीम के सभी सदस्यों ने साथ मिलकर अपने कप्तान और टीम की जीत को सेलिब्रेट किया।खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और होटल में केक काटकर टीम की जीत को सेलिब्रेट किया। मुंबई फ्रेंचाइजी ने अपने फैंस को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करके MI डेली के माध्यम से इसकी झलक दिखाई।मुंबई इंडियंस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,कैप्टन रो चा बर्थडे और पहली जीत की खुशी 👉 आज का MI डेली एकदम स्पेशल है! View this post on Instagram Instagram Postगुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 मई को खेलेगी मुंबई इंडियंस अपना अगला मुकाबलासीजन में पहली जीत दर्ज करने वाली MI की टीम अभी भी अंकतालिका में सबसे नीचे है। पहली जीत की लय टीम अपने अगले मुकाबले में भी जारी रखनी चाहेंगी, जहाँ उनका मुकाबला 6 मई गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा।मुंबई के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं लेकिन टीम अभी भी बेहतर खेल दिखा कर दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ सकती है। मुंबई को अभी पांच और मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के आगामी मैचों का कार्यक्रम6 मई, गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस (ब्रेबोर्न स्टेडियम)9 मई, मुंबई इंडियंस vs केकेआर (डीवाई पाटिल)12 मई, चेन्नई सुपरकिंग्स vs मुंबई इंडियंस (वानखेड़े स्टेडियम)17 मई, मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद (वानखेड़े स्टेडियम)21 मई, मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स (वानखेड़े स्टेडियम)