मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले ऋतिक शौक़ीन कौन हैं?

ऋतिक शौक़ीन आईपीएल में पहली बार खेल रहे हैं
ऋतिक शौक़ीन आईपीएल में पहली बार खेल रहे हैं

आईपीएल (IPL) की सबसे सफल टीम मानी जाने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम इस बार अपने कद के अनुसार प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। मुंबई को सभी छह मैचों में मुंबई इंडियंस को पराजय का सामना करना पड़ा है। इस बीच चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में मुंबई के लिए ऋतिक शौकीन (Hrithik Shokeen) ने डेब्यू किया है। वह आईपीएल में पहली बार खेलने के लिए उतरे हैं।

Ad

ऋतिक शौकीन को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने मेगा नीलामी के दौरान 20 लाख रूपये की बेस प्राइस में खरीदा था। शौकीन 21 वर्षीय दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर हैं जो दिल्ली के रहने वाले हैं। युवा खिलाड़ी अब तक इंडिया इमर्जिंग और अंडर-23 टीम के लिए आठ लिस्ट ए मैचों में खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 4.92 की इकोनमी रेट से 8 विकेट हासिल किये हैं। आईपीएल में इससे पहले वह कभी नहीं खेले। यह उनका पहला मुकाबला है।

आईपीएल के इस सीजन में लगातार छह मैचों में हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस ने टीम में बदलाव करने का निर्णय लिया और शौकीन को टीम का हिस्सा बनाया। उनके अलावा रिले मेरेडिथ को भी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। उनको मुरुगन अश्विन की जगह टीम में शामिल किया गया।

ऑस्ट्रेलिया से आने वाले रिले मेरेडिथ इससे पहले आईपीएल में खेल चुके हैं। वह पंजाब किंग्स टीम के लिए खेले थे। अब वह मुंबई के लिए खेल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह टी20 और एकदिवसीय क्रिकेट खेलने में सफल रहे हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। रोहित शर्मा की टीम इस बार भी अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही। कप्तान रोहित शर्मा पहले ओवर में ही बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन चले गए।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications