रोहित शर्मा बेहतरीन कप्तान इस टीम के रहे हैं मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के क्रिकेट ऑपरेशन निदेशक जहीर खान (Zaheer Khan) ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा हर खिलाड़ी के कप्तान हैं जो उनको एक आदर्श बनाता है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का ख़िताब हासिल किया है।स्पोर्टस्टार से बातचीत में जहीर खान ने कहा कि रोहित एक खिलाड़ी के कप्तान हैं। वह एक खिलाड़ी और एक लीडर के रूप में वर्षों से मुंबई इंडियंस के लिए अभूतपूर्व रहे हैं। तथ्य यह है कि वह प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत समय देते हैं और बहुत ही स्वीकार्य है, यह उनको एक आदर्श और एक असाधारण लीडर बनाता है।Mumbai Indians@mipaltanटांग खींचना with a twist! Paltan, who do you think excelled in this drill? 🤩#OneFamily #MumbaiIndians @MarkandeMayank @iamanmolpreet28 MI TV7:24 AM · Mar 16, 20221729107टांग खींचना with a twist! 😝Paltan, who do you think excelled in this drill? 🤩#OneFamily #MumbaiIndians @MarkandeMayank @iamanmolpreet28 MI TV https://t.co/Bei8bITQCgसालों से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े जहीर खान ने कहा कि हम हमेशा एक ऐसी टीम रहे हैं जो युवाओं को बढ़ावा देती है और स्वतंत्रता देती है। रोहित के अनुभव और रवैये के साथ, मेरा मानना है कि हमारे पास बहुत से ऐसे व्यक्ति होंगे जिन्हें अपने-अपने तरीके से लीडर के रूप में तैयार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमने हमेशा प्रतिस्पर्धी टीम तैयार की है और हम मुंबई की टीम से खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि टीम के मुख्य नामों को हम रिटेन करने में सफल रहे।गौरतलब है कि पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पिछले सीजन खास नहीं रहा था। टीम के कुछ मुख्य खिलाड़ी भी फ्लॉप रहे थे। ऐसे में इस बार उनका प्रदर्शन देखने लायक रहेगा। निश्चित रूप से मुंबई इंडियंस की टीम इस बार अलग रणनीति के साथ उतरेगी।मुंबई इंडियंस टीमरोहित शर्मा (कप्तान), किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, अरशद खान, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, बेसिल थम्पी, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अर्जुन तेंदुलकर, डेनियल सैम्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, ऋतिक शोकीन, संजय यादव, टिम डेविड, इशान किशन, फैबियन एलेन, आर्यन जुयाल।