मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल (IPL) की मेगा नीलामी के दौरान बाएँ हाथ के कुछ तेज गेंदबाजों को अपनी टीम में शामिल किया है। इनमें जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) और टाइमल मिल्स (Tymal Mills) का नाम अहम है। अंत में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को भी मुंबई ने खरीद लिया। इस बीच जहीर खान ने लेफ्ट आर्म गेंदबाजों को लेकर का कारण बताया है।फ्रेंचाइजी के एक वीडियो में जहीर ने कहा कि एक बाएं हाथ का गेंदबाज एक अलग कोण लाता है और जब गेंदबाजी की बात आती है तो यह एक अतिरिक्त लाभ के रूप में काम करता है। इसलिए हम विशेष रूप से बाएं हाथ के गेंदबाजों की तरफ देख रहे थे और मुझे खुशी है कि यह सब काम कर गया।उन्होंने यह भी कहा कि कुछ बाएं हाथ के खिलाड़ी थे जो नीलामी में शामिल होने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन टीम के बजट से बाहर थे। जहीर ने यह भी कहा कि जिस प्रकार के खिलाड़ी वे चाहते थे, उनके साथ एक संतुलित टीम बनाने में वे सक्षम थे।Mumbai Indians@mipaltanMumbai Indians meri jaan #OneFamily #MumbaiIndians #AalaRe #IPLAuction11:30 AM · Feb 14, 20228285767Mumbai Indians meri jaan 💙#OneFamily #MumbaiIndians #AalaRe #IPLAuction https://t.co/f6azyFgL6pगौरतलब है कि इस सीजन की सबसे बड़ी बोली मुंबई इंडियंस ने ही लगाई। इशान किशन को 15 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि के साथ मुंबई इंडियंस ने अपने साथ शामिल किया। उनके अलावा गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर को भी 8 करोड़ रूपये की राशि के साथ मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया। बल्लेबाजी में टिम डेविड के लिए भी मुंबई इंडियंस ने बड़ी बोली लगाई और उनको 8 करोड़ से भी ज्यादा की रकम के साथ खरीद लिया। इस तरह से मुंबई इंडियंस ने कुछ पूर्वनिर्धारित नामों के लिए बोली लगाई। मुंबई इंडियंस टीम रोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, अरशद खान, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, बेसिल थम्पी, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अर्जुन तेंदुलकर, डेनियल सैम्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, ऋतिक शोकीन, संजय यादव, टिम डेविड, इशान किशन, फैबियन एलेन, आर्यन जुयाल।