IPL 2023 : "मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में नहीं है दम"- पूर्व खिलाड़ी ने बताई रोहित शर्मा की टीम में बड़ी कमी 

इस आईपीएल में अबतक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है
इस आईपीएल में अबतक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का मानना है कि मुंबई इंडियंस (MI) का गेंदबाजी विभाग इस आईपीएल (IPL) में काफी कमजोर दिख रहा है और इस कमजोरी को किसी बड़े बदलाव से भी ठीक नहीं किया जा सकता है।

अपने यूट्यूब चैनल पर दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आज होने वाले मुकाबले का विश्लेषण करते हुए इस पूर्व भारतीय ओपनर ने बताया कि मुंबई इंडियंस को अपनी बल्लेबाजी की समस्याओं को हल करना होगा, क्योंकि उनकी गेंदबाजी की समस्याओं को वे सुधार नहीं सकते। चोपड़ा ने कहा,

मुंबई इंडियंस की समस्याएं उनकी बल्लेबाजी में हैं। वे अपनी गेंदबाजी की समस्याओं को बिल्कुल ठीक नहीं कर सकते हैं, इसलिए मैं इसके बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मुंबई की गेंदबाजी में इस बार कोई दम नहीं है, जो एक सत्य है। आप अरशद खान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं लेकिन उनके अलावा बाहर कोई मौजूद नहीं है। यदि जोफ्रा आर्चर फिट हैं, तो बेशक गेंदबाजी थोड़ी बेहतर हो जाएगी, लेकिन स्पिन गेंदबाजी भी कुछ खास नहीं है।

बल्लेबाजों को दिखाना पड़ेगा दम - आकाश चोपड़ा

पूर्व खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी को लेकर बोला कि बल्लेबाजों को आगे आकर मौके का फायदा उठाना होगा, क्योंकि ये हमेशा से उनका मजबूत पक्ष है और उनके पास क्षमता भी है। आकाश चोपड़ा ने कहा,

बल्लेबाजी में शक्ति है। सूर्यकुमार यादव की बुरी किस्मत खत्म होनी चाहिए। उन्हें रन बनाने की जरूरत है। रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड को बल्लेबाजी में जौहर दिखाना होगा, क्योंकि गेंदबाजी काम नहीं कर पाएगी।

बता दें कि पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई आज यानी मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेंगी। मुंबई, जो अभी तक आईपीएल 2023 में अपना खाता खोलने में असफल रही है, वर्तमान में नौवें स्थान पर है और केवल नेट रन रेट के आधार पर दिल्ली कैपिटल्स के ऊपर है। दिल्ली की भी जीत का खाता नहीं खुला है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Be the first one to comment