IPL 2023 - मिल गया ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट, इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स टीम में किया जाएगा शामिल

Nitesh
ऋषभ पंत की जगह अभिषेक पोरेल शामिल
ऋषभ पंत की जगह अभिषेक पोरेल शामिल

आईपीएल 2023 (IPL) में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का रिप्लेसमेंट कौन होगा, ये सवाल कई दिनों से सबके मन में चल रहा था। वहीं अब इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों के मुताबिक ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल किया जाएगा।

पिछले साल दिल्ली से रुड़की जाते समय ऋषभ पंत की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। इसी वजह से पंत का इलाज काफी दिनों से चल रहा है और अभी वह रिकवरी कर रहे हैं। वो आईपीएल 2023 से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पर डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है।

अभिषेक पोरेल के पास अभी ज्यादा एक्सपीरियंस नहीं है

हालांकि अभी तक ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया था लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अभिषेक पोरेल दिल्ली कैपिटल्स में उनकी जगह लेंगे। अभिषेक पोरेल अभी 20 साल के हैं और उन्होंने कुल 16 फर्स्ट क्लास, तीन लिस्ट ए और तीन टी20 मुकाबले खेले हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू फरवरी 2022 में बड़ौदा के खिलाफ किया था। उन्होंने 30.21 की औसत से 695 रन बनाए। लिस्ट में क्रिकेट में उनके नाम एक हाफ सेंचुरी है।

पीटीआई के एक जर्नलिस्ट के मुताबिक अभिषेक पोरेल ने वॉर्म-अप मुकाबलों में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था और एक युवा प्लेयर होने के नाते उन्हें और ग्रूम किया जा सकता है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के पहले कुछ मैचों में उन्हें मौका मिलने की संभावना कम ही है। उनकी बजाय सरफराज खान कीपिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

आपको बता दें कि ऋषभ पंत के बाहर होने से दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है और देखने वाली बात होगी कि उनकी भरपाई कैसे की जाती है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Be the first one to comment