IPL 2023 - अर्जुन तेंदुलकर को भरोसा था कि वो इन रनों को डिफेंड कर सकते हैं...रोहित शर्मा का बड़ा बयान

अर्जुन तेंदुलकर ने अपना पहला आईपीएल विकेट लिया (Photo Credit - IPL)
अर्जुन तेंदुलकर ने अपना पहला आईपीएल विकेट लिया (Photo Credit - IPL)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले में आखिरी ओवर में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की बेहतरीन गेंदबाजी को लेकर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अर्जुन तेंदुलकर को आखिरी ओवर के दौरान अपने ऊपर पूरा भरोसा था। रोहित शर्मा के मुताबिक अर्जुन एक ऐसे गेंदबाज हैं जो नई गेंद को स्विंग कराने का प्रयास करते हैं।

Ad

अर्जुन तेंदुलकर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट चटकाया। इस मुकाबले में अर्जुन ने शुरूआती समय में दो ओवर की गेंदबाजी की थी और उसके बाद उन्हें सीधा आखिरी ओवर में लाया गया जब उनके ऊपर 20 रन डिफेंड करने की जिम्मेदारी थी। अर्जुन ने एक के बाद एक कई बेहतरीन यॉर्कर गेंदें डालकर इन रनों को डिफेंड कर लिया और अपनी टीम को मैच भी जिता दिया। अपने ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को कैच आउट करवाया और अपना पहला आईपीएल विकेट भी लिया। इस तरह मुंबई इंडियंस ने 14 रन से जीत दर्ज की।

अर्जुन तेंदुलकर काफी कॉन्फिडेंट प्लेयर हैं - रोहित शर्मा

मैच के बाद रोहित शर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर की काफी तारीफ की। उन्होंने युवा गेंदबाज को लेकर कहा,

अर्जुन तेंदुलकर के साथ खेलना काफी एक्साइटिंग है। जीवन एक सर्कल की तरह है। अर्जुन पिछले तीन साल से टीम का हिस्सा हैं और मैंने उनको बड़े होते हुए देखा है। वो चीजों को समझते हैं कि उन्हें क्या करना है। वो काफी कॉन्फिडेंट रहते हैं कि वो ये काम कर सकते हैं। वो नई गेंद से स्विंग कराने की कोशिश करते हैं और डेथ ओवर्स में यॉर्कर डालते हैं।

आपको बता दें कि हैदराबाद में खेले गए आईपीएल 2023 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 14 रन से हरा दिया। इस तरह मुंबई इंडियंस ने अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications