कोच्चि में हुए आईपीएल 2023 (IPL) के लिए मिनी ऑक्शन में उम्मीद के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) पर पैसों की बारिश हुई। 2 करोड़ रूपये की बेस प्राइस वाले ग्रीन को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 17.50 करोड़ में खरीदकर टीम का हिस्सा बनाया। ग्रीन मुंबई इंडियंस इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर और आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे प्लेयर हो गए हैं। आईपीएल की सबसे सफल टीम का हिस्सा बनने के बाद, दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसका वीडियो मुंबई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।यह पहला मौका है जब 23 वर्षीय यह खिलाड़ी आईपीएल में किसी टीम का हिस्सा बना है। ग्रीन इस वर्ष भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ उसी की सरजमीं पर लगातार दो तूफानी अर्धशतक जड़कर चर्चा में आए थे। ग्रीन को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडिया के बीच जंग देखने को मिली। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ते ही मुंबई इंडियंस मालिक आकाश अंबानी के खुशी के चेहरे पर ख़ुशी देखने लायक थी। वहीं ग्रीन भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के बाद, बेहद खुश हैं। मुंबई ने ग्रीन का एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें कैमरन ग्रीन ने कहा,हाय , मुंबई इंडियंस फैंस। मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि मैं अपनी पैशन टीम में शामिल होने जा रहा हूं। आओ दोस्तों वानखेड़े स्टेडियम में मिलते हैं।Mumbai Indians@mipaltanPaltan, तुमच्यासाठी our very own Green 🗣️#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians #TATAIPLAuction MI TV3673398Paltan, तुमच्यासाठी our very own Green 🗣️💙#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians #TATAIPLAuction MI TV https://t.co/snhN6JZWucपोलार्ड की कमी को पूरा करने का प्रयास करेंगे ग्रीनगौरतलब है कि आईपीएल 2023 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने किरोन पोलार्ड को रिलीज़ कर दिया था जिसके बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा करके सबको चौंका दिया था। ऐसे में ग्रीन के टीम में आने से फ्रेंचाइजी अब पोलार्ड की जगह को भरने का प्रयास करेगी। हालाँकि, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को उनकी जगह भरने के लिए बेहद ही उम्दा प्रदर्शन करके दिखाना होगा।