IPL 2023 Auction : सैम करन बने ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, कैमरन ग्रीन और बेन स्टोक्स भी हुए मालामाल 

Australia v England - T20I Series: Game 2
Australia v England - T20I Series: Game 2

आईपीएल 2023 ऑक्शन (IPL 2023 Auction) का दूसरा सेट ऑलराउंडर्स का रहा और इसमें उम्मीद के मुताबिक जमकर पैसों की बारिश हुई। इंग्लैंड के सैम करन (Sam Curran) आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं और उन्हें पंजाब किंग्स ने अपने साथ 18.50 करोड़ की राशि देकर शामिल किया है। करन ने आईपीएल में पंजाब के लिए ही डेब्यू किया था लेकिन बाद में उन्हें रिलीज कर दिया गया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ऑक्शन इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा। इस सेट में कुल 7 ऑलराउंडर्स आये और उनमें से मात्र शाकिब अल हसन अनसोल्ड रहे।

Ad

इस राउंड में बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन आये लेकिन उनमें किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और वह अनसोल्ड रहे।

दूसरे नंबर पर 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले सैम करन आये और उनके आते ही टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। करन के लिए सबसे मुंबई इंडियंस और आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई और फिर राजस्थान रॉयल्स ने भी बोली लगाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने पुराने ऑलराउंडर में दिलचस्पी दिखाई और काफी देर तक बोली लगाते रहे लेकिन अंत में पंजाब किंग्स को बड़ी पर्स वैल्यू का फायदा मिला और उन्होंने इस इंग्लिश ऑलराउंडर को 18.50 में खरीद लिया।

वेस्टइंडीज के ओडियन स्मिथ को 50 लाख में गुजरात टाइटंस और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को 50 लाख के बेस प्राइस में पंजाब किंग्स ने खरीदा। वहीं जेसन होल्डर को 5.75 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

कैमरन ग्रीन बने ऑक्शन इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के लम्बे कद के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के लिए भी टीमों के बीच होड़ देखने को मिली। हालाँकि 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले इस ऑलराउंडर के लिए आखिर में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जमकर बोली लगी लेकिन अंत में बाजी मुंबई ने मारी और उन्हें 17.50 करोड़ देकर खरीद लिया।

सेट में आखिरी नाम इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का आया और उन्हें ऑक्शन इतिहास का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे महंगा खिलाड़ी बनाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications