IPL 2023 - डेविड वॉर्नर ने इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के निराशाजनक परफॉर्मेंस को लेकर दिया बड़ा बयान

Nitesh
डेविड वॉर्नर (Photo Credit - IPLT20)
डेविड वॉर्नर (Photo Credit - IPLT20)

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने आईपीएल 2023 (IPL) में टीम के निराशाजनक परफॉर्मेंस को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने टीम के खराब प्रदर्शन के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया है। वॉर्नर के मुताबिक उनकी टीम के गेंदबाजों ने ज्यादा निराश नहीं किया बल्कि टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने उस हिसाब से प्रदर्शन नहीं किया।

दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट खोकर 146 रन ही बना पाई और उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

आईपीएल 2023 का सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा। टीम 14 में से केवल 5 ही मैच जीत पाई और बाकी मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। प्वॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9वें पायदान पर रही।

डेविड वॉर्नर ने खराब बल्लेबाजी को हार के लिए ठहराया जिम्मेदार

डेविड वॉर्नर ने इस सीजन टीम के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा "गेंद के साथ हमने ज्यादा खराब प्रदर्शन नहीं किया। बल्ले के साथ हम अच्छी साझेदारियां नहीं कर पाए। हमने गुच्छों में विकेट्स गंवाए। कुछ मैचों में हमें बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा और उससे काफी नुकसान हुआ। हमें इन चीजों को देखना होगा और अगले सीजन मजबूती से वापसी करनी होगी। हम विकेट्स को हर बार जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते हैं। परिस्थितियां भले ही कितनी मुश्किल क्यों ना हों लेकिन हमें कंडीशंस के हिसाब से खेलना होगा।

वॉर्नर ने आगे कहा "आपको अपने गेम प्लान पर टिके रहना होगा। बाउंड्री लगानी होगी और स्पिन के खिलाफ अपने कदमों का इस्तेमाल करना होगा। अगर हम साझेदारी करते तो ज्यादा अच्छा होता। मैं टॉप ऑर्डर में निरंतरता की उम्मीद कर रहा था। अपने आपको चांस देने के लिए आपको अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ खेलना होगा। हालांकि बैटिंग पावरप्ले में हम लगातार विकेट्स गंवाते रहे।"

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications