IPL 2023 : मुंबई इंडियंस ने तूफानी गेंदबाज को किया शामिल, दिल्ली कैपिटल्स की पहले बल्लेबाजी 

टॉस के दौरान डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा
टॉस के दौरान डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा

IPL 2023 का 16वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब से कुछ देर में शुरू होना है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। अपने फैसले को लेकर रोहित ने कहा कि हमने पहले दो मैचों में बल्लेबाजी की, अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। पिच सूखी दिख रही है और संभवत: इसमें घुमाव भूमिका में आ सकता है और आज रात ओस भी देखने को मिल सकती है। रोहित ने बदलाव की जानकारी दी और बताया कि ट्रिस्टन स्टब्स की जगह राइली मेरेडिथ को शामिल किया गया है। वहीं जोफ्रा आर्चर अभी भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

Ad

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करते। मेरे लिए यह लय हासिल करने से जुड़ा है और पूरे समूह के रूप में हमें कड़ी मेहनत करनी होगी और तेज होना होगा। खलील अहमद चोटिल हैं और इसी वजह मजबूरन बदलाव करना पड़ा और उनके स्थान पर यश ढुल आये हैं। वहीं मुस्ताफिजुर रहमान की जगह राइली रूसो आये हैं। हमें परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना होगा और घरेलू मैदान के सामने खेलने के लिए तैयार रहना होगा।

IPL 2023 के 16वें मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, मुस्ताफ़िज़ुर रहमान

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेतकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ, राइली मेरेडिथ

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications