IPL 2023 : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 0 पर आउट होने वाले दिनेश कार्तिक के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, पहुंचे टॉप पर 

दिनेश कार्तिक अनचाही लिस्ट के टॉप पर पहुँच गए हैं
दिनेश कार्तिक अनचाही लिस्ट के टॉप पर पहुँच गए हैं

शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच खेले गए IPL 2023 के 20वें मुकाबले में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में मंदीप सिंह के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिनेश कार्तिक आईपीएल में 15वीं बार शून्य पर आउट हुए। इस सीजन के शुरुआत में वह आईपीएल में सबसे अधिक बार आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर थे, लेकिन अब वह इस मामले में पहले स्थान पर आ चुके हैं।

गौरतलब हो कि आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व कर रहे अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस सीजन दो बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इस मैच से पहले वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेंगलुरु में ही तीन गेंदें खेलकर शून्य पर आउट हुए थे।

मंदीप सिंह और दिनेश कार्तिक के अलावा रोहित शर्मा और सुनील नारेन आईपीएल में 14-14 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं, जिसके चलते वह इस सूची में दूसरे स्थान पर आते हैं। उनके अलावा, पीयूष चावला, हरभजन सिंह, पार्थिव पटेल, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे और अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ी 13 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं।

इतना ही नहीं ग्लेन मैक्सवेल और गौतम गंभीर जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों को भी आईपीएल में 12 बार बिना अपना खाता खोले ही पवेलियन लौटना पड़ा है। राशिद खान भी 12 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

इस सीजन अब तक नहीं चला है दिनेश कार्तिक का बल्ला

आईपीएल 2022 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में वापसी करने वलले कार्तिक के लिए मौजूदा सीजन उम्मीदों के विपरीत रहा है। मौजूदा सीजन की चार पारियों में कार्तिक ने सिर्फ 10 रन बनाये हैं। इस दौरान दो बार वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं। आगामी मैचों में फैंस चाहेंगे कि यह बल्लेबाज पिछले सीजन की तरह धमाल करे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Be the first one to comment