IPL 2023 में सनराइज़र्स हैदराबाद टीम का पूरा शेड्यूल 

सनराइज़र्स हैदराबाद में काफी हद तक नए खिलाड़ी नजर आएंगे
सनराइज़र्स हैदराबाद में काफी हद तक नए खिलाड़ी नजर आएंगे

IPL 2023 में सनराइज़र्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का स्क्वाड काफी अलग नजर आएगा और इसी वजह से फैंस देखने को उत्साहित हैं कि टीम में आये नए खिलाड़ी किस तरह का खेल दिखाएंगे। हैदराबाद की टीम ने अपने नियमित कप्तान केन विलियमसन को रिलीज कर दिया था और इस सीजन उन्हें नए कप्तान की तलाश होगी। कप्तानी के अलावा स्क्वाड में भी कई नए खिलाड़ियों का आगमन हुआ है। बीसीसीआई के द्वारा बीते शुक्रवार को रिलीज किये शेड्यूल के मुताबिक यह टीम अपना पहला मुकाबला 2 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने उतरेगी।

इस सीजन भी टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। सनराइज़र्स हैदराबाद को ग्रुप बी में रखा गया है, जिसमें उसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स शामिल है।

पिछले सीजन इस टीम ने शुरू में अच्छा खेल दिखाया था लेकिन उसके बाद जीत की राह से भटक गई थी और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पाई थी। हालाँकि, फैंस चाहेंगे कि उनकी टीम इस साल जबरदस्त खेल दिखाए और दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जीते।

आइये नजर डालते हैं IPL 2023 के लिए सनराइज़र्स हैदराबाद के शेड्यूल पर

पहला मुकाबला : 2 अप्रैल, बनाम राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद (दोपहर 3:30 बजे)

दूसरा मुकाबला : 7 अप्रैल, बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ (शाम 7:30 बजे)

तीसरा मुकाबला : 9 अप्रैल, बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद, (शाम 7:30 बजे)

चौथा मुकाबला : 14 अप्रैल, बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, कोलकाता (शाम 7:30 बजे)

पांचवां मुकाबला : 18 अप्रैल, बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद (शाम 7:30 बजे)

छठा मुकाबला : 21 अप्रैल, बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई (शाम 7:30 बजे)

सातवां मुकाबला : 24 अप्रैल, बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद (शाम 7:30 बजे)

आठवां मुकाबला : 29 अप्रैल, बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली (शाम 7:30 बजे)

नौवां मुकाबला : 4 मई, बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, हैदराबाद, (शाम 7:30 बजे)

दसवां मुकाबला : 7 मई, बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर (शाम 7:30 बजे)

11वां मुकाबला : 13 मई, बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, हैदराबाद (दोपहर 3:30 बजे)

12वां मुकाबला : 15 मई, बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद (शाम 7:30 बजे)

13वां मुकाबला : 18 मई, बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, हैदराबाद (शाम 7:30 बजे)

14वां मुकाबला : 21 मई, बनाम मुंबई इंडियंस, मुंबई (दोपहर 3:30 बजे)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar