यशस्वी जायसवाल को बताया गया IPL 2023 का सबसे प्रभावशाली प्लेयर...पूर्व क्रिकेटर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Nitesh
यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की (Photo - IPL)
यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की (Photo - IPL)

राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को लेकर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को आईपीएल 2023 (IPL) का सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी बताया। हरभजन सिंह के मुताबिक यशस्वी जायसवाल ने जिस तरह का प्रदर्शन इस सीजन किया है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वो जल्द ही इंडियन टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

Ad

यशस्वी जायसवाल ने IPL 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए 14 मैचों में 625 रन बनाए हैं और उन्होंने इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया। वो इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में भी शुमार हैं। कई सारे पूर्व दिग्गजों ने यशस्वी जायसवाल को इंडियन टीम में लाने की मांग की है।

यशस्वी जायसवाल निश्चित तौर पर टीम इंडिया के लिए खेलेंगे - हरभजन सिंह

हरभजन सिंह भी यशस्वी जायसवाल से काफी ज्यादा प्रभावित हैं। उन्होंने युवा बल्लेबाज की काफी तारीफ की। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा "अगर बल्लेबाजों की बात करें तो मेरे हिसाब से शुभमन गिल के पास वो पोटेंशियल है। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल भी इंडियन टीम का भविष्य हो सकते हैं। मुझे लगता है इस साल यशस्वी जायसवाल सबसे प्रभावशाली प्लेयर रहे हैं और आने वाले सालों में वो निश्चित तौर पर टीम इंडिया के लिए खेलेंगे। शुभमन गिल भी वहां पर होंगे और शायद वो टीम के कप्तान भी होंगे। मैं यहां पर फ्यूचर की बात कर रहा हूं। इसके अलावा रिंकू सिंह और तिलक वर्मा भी होंगे।"

आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल का घरेलू क्रिकेट में भी रिकॉर्ड काफी जबरदस्त रहा है। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि उन्हें इंडियन टीम में लाने की मांग हो रही है। कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications