मुंबई की टीम इन दो प्लेयर्स में से किसी एक को जरूर खरीदेगी, पूर्व क्रिकेटर ने बताए दो प्लेयर्स के नाम

Nitesh
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पिछले सीजन अच्छा नहीं रहा था
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पिछले सीजन अच्छा नहीं रहा था

आईपीएल के ऑक्शन (IPL Auction) में अब बस एक दिन का समय बचा है और इसी वजह से इसको लेकर काफी प्रतिक्रियाएं सामने भी रही हैं। मुंबई इंडियंस टीम (Mumbai Indians) को लेकर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि मुंबई की टीम ऑक्शन के दौरान किन प्लेयर्स को टार्गेट कर सकती है।

Ad

आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित होगा। इस बार के ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी लेकिन केवल 87 ही खिलाड़ियों का चयन किया जा सकेगा, जिसमें 30 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट उपलब्ध हैं। टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था, पहले हाफ में मुंबई अपने मैच जीतने में नाकाम रही थी। टिम डेविड की वजह से मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन में बाद में सुधार देखने को मिला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।

मुंबई इंडियंस को राशिद खान जैसे स्पिनर की तलाश है - संजय मांजरेकर

संजय मांजरेकर के मुताबिक मुंबई की टीम इस बार एक बेहतरीन स्पिनर का चयन जरूर करेगी। उन्होंने कहा कि आदिल रशीद और एडम जैम्पा में से किसी एक प्लेयर के लिए मुंबई की टीम जरूर बोली लगा सकती है।

स्टार स्पोर्ट्स के गेम प्लान शो में मांजरेकर ने कहा 'हर एक आईपीएल टीम को राशिद खान जैसे बेहतरीन स्पिनर की जरूरत होती है। ऐसे में मुंबई की टीम भी राशिद और सुनील नारेन जैसे गेंदबाज की तलाश में है। इसी वजह से मुंबई इंडियंस की टीम आदिल रशीद या एडम जैम्पा के लिए बड़ी बोली लगा सकती है। पिछले सीजन के परफॉर्मेंस के अलावा बाकी चीजें मुंबई के लिए सही हैं।'

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने किरोन पोलार्ड को रिलीज कर दिया है जिसके बाद पोलार्ड ने संन्यास ले लिया था और उन्हें टीम का बैटिंग कोच बनाया गया है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications