IPL 2023 - सूर्यकुमार यादव के फॉर्म में वापस आने को लेकर मुंबई इंडियंस की तरफ से आया बड़ा बयान

सूर्यकुमार यादव (Photo Credit - IPLT20)
सूर्यकुमार यादव (Photo Credit - IPLT20)

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को भले ही हार का सामना करना पड़ा लेकिन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने जिस तरह की पारी खेली उससे टीम जरूर खुश हुई होगी। सूर्यकुमार यादव ने लंबे समय के बाद एक विस्फोटक पारी खेली। उनके फॉर्म में वापस लौटने को लेकर टीम के हेड कोच मार्क बाउचर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। बाउचर ने कहा कि सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में आना मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा संकेत है।

Ad

मुंबई इंडियंस की टीम जब पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़े टार्गेट का पीछा करने उतरी तो फिर सूर्यकुमार यादव ने काफी जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन के खिलाफ लगातार तीन चौके लगाकर अपने इरादे दर्शा दिए और इसके बाद रुकने का नाम नहीं लिया। सूर्या ने सिर्फ 26 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव नेट में अच्छा खेल रहे थे - मार्क बाउचर

मुकाबले के बाद मार्क बाउचर ने सूर्यकुमार यादव को लेकर प्रतिक्रिया दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा,

सूर्यकुमार यादव का रन बनाना हमेशा ही काफी अच्छा होता है। कई बार आप उनके फॉर्म को आंकड़ों से जज करने लगते हैं। नेट्स में वो जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे थे बस उन्हें वो मोमेंटम नहीं मिल पा रहा था। मुझे खुशी है कि उन्होंने इस तरह की पारी खेली। अब वो काफी कंफर्टेबल महसूस करेंगे। वो गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहे हैं और आज एक विस्फोटक पारी खेली। ये मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा संकेत है।

आपको बता दें कि पंजाब किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 13 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की लेकिन 6 विकेट पर 201 रन ही बना सके।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications