IPL 2023, MI vs GT: 57वें मैच का प्रीव्यू, संभावित एकादश, पिच और मौसम, लाइव स्ट्रीम

मुंबई के पास घरेलू एडवांटेज रहेगा
मुंबई के पास घरेलू एडवांटेज रहेगा

आईपीएल 2023 में 57वां मुकाबला शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस (MI vs GT) के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। पिछले मैच में आरसीबी को मुंबई ने एक बड़ा स्कोर बनाते हुए हरा दिया था। मुंबई घरेलू मैदान पर धाकड़ खेल रही है। इसके अलावा एक और खास बात यह भी है कि मुंबई के पास एक बेहतरीन बैटिंग लाइनअप है। गुजरात भी बेहतरीन खेल रही है और तालिका में नम्बर एक है।

Ad

गुजरात की टीम इस मैच में जीत दर्ज करने पर प्लेऑफ़ में पहुँच जाएगी। मुंबई इंडियंस का प्रयास भी यही रहेगा कि प्लेऑफ़ के लिए दावेदारी मजबूत रखने के लिए मुकाबले में जीत दर्ज की जाये। रोहित शर्मा की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है। उनके ऊपर इस बार भी नज़रें रहेंगी। दोनों टीमें संतुलित दिख रही हैं और वानखेड़े स्टेडियम में एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

संभावित एकादश

Mumbai Indians

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढ़ेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मढ़वाल, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरनडॉर्फ।

Gujarat Titans

ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी।

पिच और मौसम की जानकारी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी करने के लिए सही रहेगी। पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं कहा जा सकता है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया जा सकता है। मौसम के हिसाब से सब कुछ ठीक रहेगा।

मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार टॉस शाम 7 बजे होगा। मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। टीवी पर यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क प्रसारित करेगा। डिजिटल में यह मुकाबला जियो सिनेमा एप्लीकेशन पर लाइव होगा। इसके अलावा जियो सिनेमा वेबसाईट पर भी यह मैच लाइव देखा जा सकेगा।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications